फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People going out of the district for treatment of skin diseases

Champawat News: चर्म रोग के इलाज के लिए जिले से बाहर जा रहे लोग

Thu, 12 Feb 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 12 Feb 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
People going out of the district for treatment of skin diseases
चंपावत। जिला अस्पताल में चर्म रोग के मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। करीब तीन माह से चर्म रोग विशेषज्ञ अस्पताल में नहीं है। मजबूरी में लोगों को इलाज के लिए खटीमा और अन्य शहरी क्षेत्रों की ओर रुख करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ के पास रोजाना 20 से अधिक मरीज इलाज के लिए आते थे, इनमें से अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों के होते हैं।
विज्ञापन

खुजली, बाल गिरने, चेहरे पर दाग आदि की समस्या से जूझ रहे लोग बेहद परेशान हैं, लेकिन अब उन्हें इलाज के लिए खटीमा जाना पड़ रहा है। इसमें उनकी जेब पर भार पड़ रहा है। पूर्व में पिथौरागढ़ अस्पताल में तैनात चर्म रोग विशेषज्ञ से वह इलाज कराते थे, लेकिन उनकी तैनाती अब धारचूला कर दी गई है। ऐसे में लोगों के लिए अब चर्म रोग का इलाज मिलना मुश्किल हो गया है। कुछ लोग फिजिशियन से अपना इलाज कर रहे हैं। प्रभारी पीएमएस डॉ. पीएस बिष्ट ने बताया कि चर्म रोग विशेषज्ञ चिकित्सकीय अवकाश पर हैं। उनके आने के बाद ही लोगों का इलाज हो सकेगा।
विज्ञापन

कोट
बीमारी से ज्यादा परेशानी अब इलाज मिलने की हो गई है। चंपावत अस्पताल में चिकित्सक नहीं हैं। वहीं पिथौरागढ़ के चर्म रोग विशेषज्ञ धारचूला चले गए हैं। शरीर की खुजली परेशान कर रही हैं। फिजिशियन से इलाज कराने में आराम नहीं मिला। अब खटीमा ही आखिरी सहारा है। -गणेश दत्त भट्ट, मडलक
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

त्वचा रोग की बीमारी का इलाज कराना आसान नहीं है। लंबे समय से अस्पताल में चिकित्सक नहीं है। स्वास्थ्य विभाग को नए चर्म रोग विशेषज्ञ की तैनाती करनी चाहिए। हर किसी के लिए बाहर जाना संभव नहीं है। - पवन जोशी, बाराकोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed