फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People falling ill with contaminated water

दूषित जल से बीमार पड़ रहे लोग

Wed, 14 Mar 2018 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूराे पिथौरागढ़। Updated Wed, 14 Mar 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
People falling ill with contaminated water
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में भर्ती अंबेडकर छात्रावास का छात्र विरेंद्र कुमार। - फोटो : अमर उजाला
 शहर में दूषित जल के सेवन से लोग बीमार पड़ने लगे हैं। अस्पताल में रोजाना डायरिया और पीलिया के चार-पांच मामले दर्ज हो रहे हैं। पिछले दिनों दूषित और गंदे पानी की आपूर्ति को इसका कारण माना जा रहा है। महाविद्यालय के छात्रों ने इस संबंध में डीएम को शिकायती पत्र भेजा है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि फरवरी को नगर की पेयजल आपूर्ति में बड़ी चूक पकड़ी गई थी। इससे पहले एक सप्ताह तक नगरवासियों को सीवर के पानी की आपूर्ति हुई। बाद में पता चला कि सैन्य अस्पताल के सीवरेज की पेयजल योजना में निकासी की जा रही थी। ठुलीगाड़ पेयजल योजना सीवर मिलने से पखवाड़ा भर तक प्रभावित रही। बाद में ठुलीगाड़ योजना की पूरी सफाई के बाद साफ आपूर्ति सुचारु हुई।
विज्ञापन


 पिछले दिनों फिर से नगर के कई इलाकों में गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायतें मिली थी। अब नगर में प्रदूषित और गंदे पानी की आपूर्ति का लोगों के स्वास्थ्य पर असर दिखने लगा है। सरकारी और निजी अस्पतालों में पीलिया और डायरिया से पीड़ित लोग आ रहे हैं।  अकेले जिला अस्पताल में ही रोजाना चार से पांच मामले आ रहे हैं। निजी अस्पतालों में भी पेट संबंधी रोगियों की भीड़ बढ़ रही है। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक एचएस खड़ायत का कहना है कि अस्पताल में जलजनित बीमारियों के रोगी रिपोर्ट हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



छात्रावास में रह रहे विद्यार्थी की हालत बिगड़ी
दूषित जल के सेवन से अंबेडकर छात्रावास के एक विद्यार्थी की हालत बिगड़ गई है। छात्र को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। महाविद्यालय के छात्र देवेंद्र कुमार को पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने प्रदूषित जल के सेवन को बीमार होने की वजह बताया है। इसके बाद कालेज छात्रों ने डीएम को एक शिकायती पत्र लिखकर दूषित पेयजल आपूर्ति को इसका जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।



हिपेटाइटिस पीड़ित महिला की मौत
जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस बी से पीड़ित महिला की मौत हो गई है। आठ गांव शिलिंग निवासी 30 वर्षीय तारा देवी को हालत बिगड़ने के बाद अस्पताल भर्ती कराया गया था। परीक्षण के बाद महिला में जल जनित रोग हेपेटाइटिस की पुष्टि हुई थी। बुधवार को इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed