{"_id":"66c7739a5d0965e35d0d4313","slug":"people-face-the-problems-champawat-news-c-230-1-pth1001-117008-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पांखू सड़क की दुर्दशा से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पांखू सड़क की दुर्दशा से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन
Thu, 22 Aug 2024 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 22 Aug 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़) । पांखू से धरमघर,पांखू से कोटगाड़ी मंदिर,पांखू से थल होते हुवे वाया मुवानी सातशिलिंग मोटर मार्ग बदहाल है। पिछले दो साल में सड़क का सुधार नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने पांखू बाजार में प्रदेश सरकार और लोनिवि विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
ग्रामीणों ने जर्जर हो चुके इन सभी सड़कों को शीघ्र ही गड्ढा मुक्त करने की मांग उठाई। कहा कि जल्द ही इन सड़कों का रखरखाव नहीं किया गया तो वह उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में गिरीश जोशी, पंकज महरा, दलीप कार्की, मनोज जोशी, खड़क कार्की,खड़क राम, राजेंद्र राम, घनश्याम कार्की समेत सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
चार घंटे बंद रही सड़क
अस्कोट। ओगला- अस्कोट के बीच में बिना बरसात के भी भूस्खलन हो रहा है जिससे वाहनों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है। बीआरओ की जेसीबी आने तक आवागमन ठप हो जाता है। सुबह चार घंटे तक बैड़ा के पास सड़क बंद रही। इसके चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। संवाद