{"_id":"6839edd77732b9906105d570","slug":"people-face-the-problems-champawat-news-c-229-1-shld1026-124612-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बदहाल सड़क पर जान जोखिम में रखकर करते हैं ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बदहाल सड़क पर जान जोखिम में रखकर करते हैं ग्रामीण
Fri, 30 May 2025 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 30 May 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले की सिप्टी- अमकड़िया सड़क बदहाल होने से बड़ी आबादी परेशान है। करीब 14 किमी सड़क कई जगह बदहाल है। अमकड़िया, नंदोला, मशरका के 150 परिवार हर रोज जान जोखिम में डालकर आवाजाही करते हैं। सड़क पर इतने गड्ढे हैं कि लोगों को हर वक्त दुर्घटना का डर लगा रहता है। बीमार और बुजुर्गों को अस्पताल तक पहुंचाना लोगों के लिए आसान नहीं होता है। इस सड़क से कई अन्य गांवों के लोग भी जाते हैं। बरसात के दौरान पहाड़ी से मलबा गिरने से अक्सर वाहन सड़क पर फंस जाते हैं। ऐसे में लोगों को धक्का मारना पड़ता है। पीएमजीएसएवाई के ईई अभिषेक यादव ने बताया कि सड़क को जल्दी ठीक कराया।
सड़क लंबे समय से बदहाल है। करीब 150 परिवारों की यह सड़क लाइफ लाइन है। कई जगह स्क्रबर भी बंद पड़े हैं। - अमर राम, स्थानीय
अमर राम, स्थानीय, नंदोला
सड़क बदहाल होने से बीमार और बुजुर्गों को अस्पताल तक पहुंचाना आसान नहीं होता है। रात के समय तो बड़ी मुश्किल होती है। -यशवंत सिंह, स्थानीय
यशवंत सिंह, स्थानीय, नंदोला
विज्ञापन
सड़क लंबे समय से बदहाल है। करीब 150 परिवारों की यह सड़क लाइफ लाइन है। कई जगह स्क्रबर भी बंद पड़े हैं। - अमर राम, स्थानीय
अमर राम, स्थानीय, नंदोला
सड़क बदहाल होने से बीमार और बुजुर्गों को अस्पताल तक पहुंचाना आसान नहीं होता है। रात के समय तो बड़ी मुश्किल होती है। -यशवंत सिंह, स्थानीय
यशवंत सिंह, स्थानीय, नंदोला