फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   people face the problems.

Champawat News: लोग पार्किंग में नहीं, सड़क किनारे खड़े कर रहे वाहन

Mon, 12 May 2025 10:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 12 May 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
people face the problems.
पावत के कलेक्ट्रेट सड़क पर बनी पार्किंग में पार्क एक दुक्का वाहन। संवाद
चंपावत। जिला मुख्यालय में नगरपालिका की पांच पार्किंग बनने के बाद भी जाम की समस्या बनी हुई है। एनएच पर लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे ललुवापानी सड़क पर अक्सर लंबा जाम लगता है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में पालिका ने करोड़ों की लागत से पांच पार्किंगों का निर्माण किया। पार्किंग संचालन के टेंडर किए गए। पार्किंग निर्माण होने के बाद उम्मीद थी कि जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। टीआरसी के समीप बनी पार्किंग में छोटे वाहन पार्क होते हैं। जबकि टीआरसी के पास बनी तीन मंजिला पार्किंग में वाहनों की क्षमता से कम वाहन पार्क हैं। यहां पर वाहन पार्क करने का शुल्क लिया जाता है। ऐसे में कई बार लोग सड़क किनारे वाहन पार्क करते हैं। हर दिन लोगों को जाम से परेशान होना पड़ता है। पालिका की कलक्ट्रेट रोड पर भैरवा के पास बनी पार्किंग में 80 वाहन, डाकघर के पास बनी पार्किंग में 20 वाहन, टीआरसी के पास मल्टी स्टोरी पार्किंग में 80 वाहन, टीआरसी में सतह पार्किंग में पांच वाहन और खटकना पुल के पास की पार्किंग में 20 वाहनों को पार्क करने की क्षमता है।
विज्ञापन

भैरवा के पास बनी पार्किंग अक्सर खाली ही रहती है। लोग सड़क किनारे ही वाहन पार्क करते हैं। यातायात निरीक्षक हयात सिंह अधिकारी ने कहा कि जाम की समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए लोगों को पार्किंग स्थलों पर ही वाहनों को पार्क करना चाहिए। इससे जाम से निजात मिलेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर चालान लगातार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed