फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People face the problems.

Champawat News: 100 से अधिक विद्यालय एकल शिक्षक के सहारे

Wed, 05 Feb 2025 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 05 Feb 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
चंपावत। प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों की संख्या घटने से ये विद्यालय एकल शिक्षकों के भरोसे हैं। जिले के 100 से अधिक प्राथमिक स्कूलों में सिर्फ एक ही शिक्षक तैनात है। एक ही अध्यापक को सभी कक्षाओं को पढ़ाने सहित अन्य कार्यालय संबंधी कार्य भी संपन्न करने होते हैं।
विज्ञापन

जिले के प्राथमिक शिक्षा के कई विद्यालयों में अध्यापकों की एकल व्यवस्था के चलते अभिभावक अपने पाल्यों को इन विद्यालयों में भेजने से कतरा रहे हैं। जिले के कुल 462 प्राथमिक विद्यालयों में से 121 विद्यालय एकल अध्यापक चला रहे हैं।
विज्ञापन

एक अध्यापक के भरोसे एक से लेकर पांचवीं तक की कक्षाओं को पढ़ाया जा रहा है। शिक्षा विभाग की ओर से समय-समय पर शासन को अध्यापकों की रिक्तियों के संबंध में अवगत कराया जाता रहा है। इसके बावजूद प्राथमिक विद्यालयों की व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हो पा रही हैं। 121 प्राथमिक में से 61 विद्यालयों में छात्र संख्या 10 से कम हैं। इन विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था एक साथ चलाना अध्यापकों की मजबूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहाघाट ब्लाॅक के 101 प्राथमिक विद्यालयों में से 25 विद्यालय एकल अध्यापक के भरोसे चल रहे हैं।
चंपावत के 163 विद्यालयों में 29, बाराकोट के 68 विद्यालयों में 15 और पाटी ब्लॉक के 130 प्राथमिक विद्यालयों में से 52 विद्यालयों में एक अध्यापक ही एक से लेकर पांचवीं तक के बच्चों को पढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed