{"_id":"678a8f235ef91c8e350f041d","slug":"people-face-the-problems-champawat-news-c-229-1-shld1026-118582-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मंच बाजार में बाघ की दहशत, रतजगा कर रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मंच बाजार में बाघ की दहशत, रतजगा कर रहे ग्रामीण
Fri, 17 Jan 2025 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 17 Jan 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
मंच/चंपावत। सीमांत तल्लादेश के मंच में बाघ की दस्तक से क्षेत्र के लोगों में डर का माहौल है। बाघ की धमक से लोगों के लिए सफर करना मुश्किल हो गया है। बीते 20 दिनों से बाग की दहशत से लोगों का रात में सोना मुश्किल हो रहा है। बृहस्पतिवार शाम छह बजते ही बाघ मंच के जीआईसी, हॉस्पिटल और सड़क पर दहाड़ता नजर आया। मंच के लोगों का कहना है कि वन विभाग को इसकी सूचना दी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। सूरज सिंह, बचना सिंह, नंदन सिंह, पंकज वर्मा, सचिन सिंह, रवींद्र सिंह आदि ने बाघ को भगाने की कोशिश की, लेकिन बाग रात भर मंच क्षेत्र में घूमता रहा। स्थानीय कृष्ण सिंह ने बताया कि बाघ रात के एक बजे मुख्य बाजार में घूम रहा था। डीएफओ नवीन चंद्र पंत ने बताया कि क्षेत्र में बाघ की मूवमेंट को देखते हुए वन कर्मियों की गश्त बढ़ाई जाएगी। बाघ की मूवमेंट की सूचना कई जगह मिल रही है। यह धामीसौन में दिखाई देने वाला बाघ भी हो सकता है या कोई अन्य बाघ। फिलहाल अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है।
बाघ पकड़ने की मांग
चंपावत। ग्रामीणों ने वन विभाग से बाघ पकड़ने की मांग ही है। उन्होंने कहा कि बाघ की दहाड़ उन्हें रात भर डरा रही है। कभी भी अनहोनी हो सकती है। उन्होंने क्षेत्र में लगातार गश्त करने की अपील की है।
मंच में दिख रहा कहीं दूसरा बाघ तो नहीं
चंपावत। मंच क्षेत्र में लोगों को कहना है कि 20 दिन से बाघ दहाड़ रहा है। जबकि आठ जनवरी को ढकना बडोला में छह साल का नर बाघ मृत मिला था। उसके कुछ दिन बाद धामीसौन गांव में एक बाघ का मूवमेंट दिखाई दिया। अब मंच में भी बाघ की दहाड़ 20 दिन से लोग सुन रहे हैं। ऐसे में क्षेत्र में अन्य बाघों के होने की संभावना है। अब एक बाघ की मूवमेंट धामीसौन क्षेत्र में कैमरों में ट्रैप नहीं हो पाई है। वहीं मंच में बाघ की दहाड़ ने अन्य बाघ होने की संभावना पैदा कर दी है। विभाग का कहना है कि मंच, चूका क्षेत्र में जिम कार्बेट ट्रेल हैं। यहां पर महान शिकारी जिम कार्बेट आदमखोर बाघ की तलाश में आए थे। ऐसे में संभावना है कि यहां पर अन्य बाघ हो सकता है।