{"_id":"66e325e00574edf511047914","slug":"people-face-the-problems-champawat-news-c-229-1-shld1026-112939-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: गुरिल्लाओं की समस्याओं के निराकरण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: गुरिल्लाओं की समस्याओं के निराकरण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्ति
Thu, 12 Sep 2024 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 12 Sep 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले के सैन्य प्रशिक्षित बेरोजगार गुरिल्ला स्वयं सेवकों ने शासन की ओर से उनकी मांगों के निस्तारण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाने को लेकर खुशी जताई है। जिले के गुरिल्ला स्वयं सेवकों ने शासन के इस निर्णय का स्वागत किया है। उत्तराखंड शासन के विशेष सचिव ने पांच सितंबर को पत्र जारी कर एसएसबी स्वयंसेवकों के संबंधित प्रकरणों और उनकी मांगों के त्वरित निस्तारण के संबंध में समन्वय स्थापित किए जाने के लिए शासन स्तर से अपर सचिव गृह विभाग उत्तराखंड शासन निवेदिता कुकरेती को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। गुरिल्ला स्वयंसेवक जिलाध्यक्ष ललित मोहन बगौली ने कहा कि शासन ने गुरिल्लों की मांग के संबंध में त्वरित निर्णय लेते हुए एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति सरकार और स्वयंसेवकों के बीच एक सेतु का काम करेगी। संवाद
विज्ञापन