{"_id":"66c8c97b6512cc4b5c0793f9","slug":"people-face-the-problems-champawat-news-c-229-1-shld1026-112033-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: स्वास्थ्य उपकेंद्रों, पीएचसी में लगेंगे लैब इन बैग उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: स्वास्थ्य उपकेंद्रों, पीएचसी में लगेंगे लैब इन बैग उपकरण
Fri, 23 Aug 2024 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 23 Aug 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले में 18 स्वास्थ्य उप केंद्रों और चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लैब इन बैग उपकरण और अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसके लिए 3.52 करोड़ से अधिक लागत आएगी।
शुक्रवार को जिला कार्यालय सभागार में डीएम नवनीत पांडे की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के प्रस्तावों की स्वीकृति के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई। इसमें लैब इन बैग उपकरण दिए जाने सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए तीन करोड़ 52 लाख 31 हजार रुपये के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। बैठक में जिले के जिन स्वास्थ्य केंद्र स्तर की नौ इकाइयों में पूर्व में लैब इन बैग उपकरण उपलब्ध किए गए हैं। उन्हीं को वर्ष 2024-25 के लिए धनराशि दी जाएगी। इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चल्थी समेत नए स्वास्थ्य उप केंद्रों के प्रस्ताव शामिल किए गए। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के लिए अन्य प्रस्तावों पर भी चर्चा करते हुए उन्हें अनुमोदित किया गया। बैठक में सीडीओ संजय कुमार सिंह, एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडे, वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल, एनएचएम के जिला कोऑर्डिनेटर गौरव पांडे आदि उपस्थित रहे।