फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People face the problems.

Champawat News: पोंटासाहिब को निकली बस दो किमी चलने के बाद हांफी

Mon, 25 Aug 2025 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 25 Aug 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
लोहाघाट के देवराड़ी बैँड के पास रोडवेज बस खराब होने से परेशान यात्री। स्रोत: यात्री
लोहाघाट (चंपावत)। रोडवेज की पुरानी खटरा बसों से सफर करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। रोडवेज की पुरानी बसों का आधे रास्ते पर खराब होकर खड़ा होने का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को लोहाघाट बस स्टेशन से पोंटासाहिब को निकली बस करीब दो किलोमीटर चलने के बाद खराब हो गई। बस में करीब 30 सवारियां थीं। बस खराब होने के बाद यात्रियों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ीं। लोगों का कहना है कि रोडवेज पुरानी मानक पूरी कर चुकी बसों का संचालन कर रहा है जो कभी भी बीच रास्ते में खराब होकर खड़ी हो रही हैं। लोगों ने सरकार से लोहाघाट डिपो को नई बसें उपलब्ध कराने की मांग की है। लोहाघाट डिपो के एजीएम धीरज वर्मा ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते बस खराब हो गई थी। डिपो से दूसरी बस भेजकर यात्रियों को गंतव्य की ओर रवाना किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed