{"_id":"68559dfc835361a5410b6b90","slug":"people-face-the-problems-champawat-news-c-229-1-shld1019-125507-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पेयजल योजना का निर्माण कार्य पूरा न होने पर भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पेयजल योजना का निर्माण कार्य पूरा न होने पर भड़के लोग
Fri, 20 Jun 2025 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 20 Jun 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जल संस्थान की ओर से खेतीखान के गोशनी गांव में जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन पंपिंग योजना का कार्य धीमी गति से होने पर ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन कर पेयजल योजना का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने की मांग उठाई।
शुक्रवार को खेतीखान बाजार में आलोक वर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने निर्माणाधीन रेट्रो पंपिंग पेयजल योजना के पूर्ण न होने पर आक्रोश जताया। बताया कि गोशनी में जल संस्थान ने करीब दो करोड़ रुपये से तीन साल पूर्व पंपिंग योजना के निर्माण कार्य शुरू किया था। दो साल से कार्य ठप है। पेयजल योजना का कार्य जल्द पूरा न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
प्रदर्शन करने वालों में भरत सिंह, सोम ओली, नवीन, मदनमोहन कलखुड़िया, शंकर दत्त गड़कोटी, अनिल बोहरा, राहुल पांडेय, नंद किशोर ओली, नारायण सिंह माहरा आदि मौजूद रहे।