{"_id":"68545179a6b0246b72057b80","slug":"people-face-the-problems-champawat-news-c-229-1-shld1007-125483-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: टनकपुर में हुई वार्ता के बाद सभासदों का आंदोलन स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: टनकपुर में हुई वार्ता के बाद सभासदों का आंदोलन स्थगित
Thu, 19 Jun 2025 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 19 Jun 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। गृहकर नामांतरण समेत 12 सूत्री मांगें पूरी न होने से आक्रोशित सभासदों ने सीएम कैंप कार्यालय में हुई वार्ता के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया है। सभासदों ने 19 जून को पालिका कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी थी।
बृहस्पतिवार को सीएम कैंप कार्यालय में सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार नगर क्षेत्र में विकास कार्यों को तेज गति देने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी केएस बृजवाल के सक्रिय हस्तक्षेप और सकारात्मक संवाद के बाद सभासदों ने तालाबंदी का निर्णय वापस ले लिया। उन्होंने कहा कि सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट्स आईएसबीटी के निर्माण के साथ ही सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, पार्किंग की बेहतर सुविधा, शारदा कॉरिडोर प्रोजेक्ट पर कार्य चल रहा है। विकास तेज गति से हो रहा है।
इस दौरान मौजूद लोगों ने सामूहिक रूप से नगर के विकास का संकल्प लिया। बैठक में पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी, चर्चित शर्मा, दिलदार अली, हसीब अहमद, वकील अहमद, सव्या बाल्मीकि, सविता बिष्ट, वर्षा शर्मा, आशा भट्ट्र, शैलेंद्र सिंह,बबीता वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर आदि मौजूद रहे।