{"_id":"6839ee7f8041c8b0ed0d53c9","slug":"people-face-the-problems-champawat-news-c-229-1-shld1007-124599-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: नो मैंस लैंड पर अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: नो मैंस लैंड पर अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू
Fri, 30 May 2025 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 30 May 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। भारत-नेपाल सीमा पर थपलियालखेड़ा में नो मैंस लैंड पर भारत की ओर से अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू हो गया है। पहले दिन करीब सौ मीटर तक पिलर के मध्य से भारत की ओर के 30 फुट के हिस्से में जेसीबी से झाड़ियां हटाकर लाइन खीची गई।
एसएसबी के सहायक कमांडेंट (एसी) जे सेनापति ने बताया कि सोमवार से अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जाएगा। बताया कि सीमा पिलर के मध्य से दोनाें ओर 30-30 फुट नो मैंस लैंड पर कुछ जगह भारत तो कुछ में नेपाल की ओर अतिक्रमण किया गया है।
शुक्रवार सुबह जैसे ही एसएसबी के एसी जे सेनापति के नेतृत्व में जवान, तहसीलदार जगदीश गिरि के साथ राजस्व टीम, एसएसआई पूरन सिंह तोमर, एसआई सुरेंद्र कठायत, वन विभाग के महेश राणा के साथ पुलिस के जवान पिलर संख्या 809 थपलियाखेड़ा पहुंचे तो अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई। नेपाल की तरफ से जिम्मा चौकी के नेपाल एपीएफ के डम्मर सिंह योगी, नेपाल पुलिस के एसआई दीपेंद्र चंद के नेतृत्व में भी टीम पहुंची थी।
विज्ञापन
एसएसबी के सहायक कमांडेंट और तहसीलदार ने नेपाल पुलिस के अधिकारियों को बताया कि वे अभी भारत की ओर से 30 फुट के हिस्से में लाइन खींचकर अतिक्रमण हटा रहे हैं। करीब 1.30 बजे पिलर संख्या 809 से 8091 के बीच जेसीबी से झाड़ियां साफ कर लाइन खींची गई। एसएसबी के एसी ने बताया कि पिलर संख्या 8011 से 8091 तक अतिक्रमण हटाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान टीम ने अतिक्रमणकारियों को तत्काल तारबाड़ हटाने के निर्देश दिए।
अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई भारी बारिश
टनकपुर (चंपावत)। थपलियालखेड़ा में नो मैंल लैंड से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया के दौरान 1.40 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। इसके चलते टीम को पास के मकानों में जाना पड़ा। इस दौरान जेसीबी से लाइन खींचने का कार्य चलता रहा।