{"_id":"683205d67279b2fa0305fbf1","slug":"people-face-the-problems-champawat-news-c-229-1-shld1007-124333-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: टनकपुर में सफाई कर्मचारी संघ का दूसरे दिन भी फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: टनकपुर में सफाई कर्मचारी संघ का दूसरे दिन भी फूटा गुस्सा
Sat, 24 May 2025 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 24 May 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने रिक्त पदों पर मोहल्ला स्वच्छता समिति की नियुक्ति समेत 13 सूत्री मांगों के लिए दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रहा। नाराज पर्यावरण मित्रों ने पालिका कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने मांगों के निदान होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
शनिवार को भी पालिका के संघ से जुड़े कर्मी पालिका परिसर में एकत्र हुए। कर्मियों ने मोहल्ला स्वच्छता समिति का वेतन सीधे खाते में देने, आवासहीन पर्यावरण मित्रों को आवास या भूमि देने आदि मांगों को पूरा करने की मांग प्रमुखता से उठाई। कर्मियों ने कहा कि एक, सात और 21 मई को भी मांगों के लिए ज्ञापन दिया था, लेकिन निदान नहीं हुआ। इस दौरान राम रतन, राजेंद्र, छत्रपाल, राजेंद्र कुमार, अतुल, सुशील कुमार, अभिषेक आदि मौजूद रहे।