{"_id":"6824d579aa13a981df010e0e","slug":"people-face-the-problems-champawat-news-c-229-1-shld1007-123935-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सोशल मीडिया पर झूठा वीडियो वायरल करने का आरोपी बाराबंकी से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सोशल मीडिया पर झूठा वीडियो वायरल करने का आरोपी बाराबंकी से गिरफ्तार
Wed, 14 May 2025 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 14 May 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। दो दिन पहले सोशल मीडिया पर मां पूर्णागिरि मेले में जाम और फायरिंग की फर्जी वीडियो वायरल करने के आरोपी को बाराबंकी यूपी से गिरफ्तार कर लिया है। साइबर सेल ने कोतवाली में इंस्टाग्राम आईडी धारक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि 12 मई को इंस्टाग्राम में दुर्गेश राजपूत 4490 नाम की आईडी से एक भ्रामक और झूठा वीडियो पोस्ट किया गया था। वीडियो में मां पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं को जाम में फंसा हुआ दिखाया था। इसके अलावा फायरिंग और खतरे के सायरन की आवाज सुनकर लोगों को भागते हुए भी दर्शाया गया। ऐसी कोई घटना संज्ञान में नहीं आई।
इलेक्ट्रॉनिक सूचना का गलत उपयोग कर जानबूझकर झूठा वीडियो इंस्टाग्राम में प्रसारित किया गया था। इससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं में भय का माहौल उत्पन्न हो रहा था। मामले में आईडी धारक के खिलाफ धारा 66 आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
सीओ शिवराज सिंह राणा ने बताया कि विवेचना में इंस्टाग्राम एकाउंट दुर्गेश राजपूत निवासी ग्राम बिठौरा थाना रामनगर (बाराबंकी, यूपी) का निकला। साइबर सेल के एसआई तेज कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।