{"_id":"68349a92e7a080df3e0bc167","slug":"people-face-the-problems-champawat-news-c-229-1-cpt1001-124394-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: जिला अस्पताल के पास जल संस्थान का अनुबंधित डंपर वाहन दुर्घटनाग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: जिला अस्पताल के पास जल संस्थान का अनुबंधित डंपर वाहन दुर्घटनाग्रस्त
Mon, 26 May 2025 10:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 26 May 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के जिला अस्पताल के पास टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक डंपर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने बच गया। डंपर जल संस्थान का अनुबंधित वाहन है। इससे पेयजल किल्लत वाले क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति की जाती है। वाहन में सवार चालक भी बाल-बाल बच गया।
सोमवार को चंपावत के धौन की तरफ डंपर (यूके 03सीए 1725) दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सड़क किनारे क्रश बैरियर की वजह से डंपर खाई में जाने से बच गया। क्रश बैरियर के कारण वाहन सड़क किनारे रुक गया। वाहन को नहीं निकाला गया है। जल संस्थान के चंपावत के अधिशासी अभियंता बिलाल यूनुस ने बताया कि किसी वाहन को पास देने के दौरान डंपर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस जगह पर सड़क संकरी होने के अलावा किनारे की मिट्टी कमजोर थी। इससे वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अगर वाहन नीचे लुढ़कता तो मकानों को क्षति पहुंच सकती थी।