{"_id":"682a1c00e744c9b81d09b694","slug":"people-face-the-problems-champawat-news-c-229-1-cpt1001-124074-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat: अंधड़ से आवासीय मकान और दो गोशाला की छत उड़ी, घटना से परिवार के लोगों में डर; ऐसे बिताई रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat: अंधड़ से आवासीय मकान और दो गोशाला की छत उड़ी, घटना से परिवार के लोगों में डर; ऐसे बिताई रात
Mon, 19 May 2025 02:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 02:44 PM IST
सार
चौकुनी बोहरा में देर शनिवार शाम को अंधड़ के चलते एक आवासीय मकान और दो गोशालाओं की छत उड़ गई। अचानक आए अंधड़ के चलते पीड़ित को नुकसान उठाना पड़ा। घर में रखा सामान बारिश की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन
चंपावत के चौकुनी बोहरा में आंधी तूफान से उडा आवासी मकान और गौशाला।स्रोत ग्रामीण
विस्तार
चंपावत जिला मुख्यालय के चौकुनी बोहरा में देर शनिवार शाम को अंधड़ के चलते एक आवासीय मकान और दो गोशालाओं की छत उड़ गई। अचानक आए अंधड़ के चलते पीड़ित को नुकसान उठाना पड़ा। घर में रखा सामान बारिश की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन
चौकुनी बोहरा ग्राम के ग्राम पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि महेश सिंह महर ने बताया कि शनिवार शाम अंधड़ के चलते रामी राम के आवासीय भवन और गोशाला की छत उड़ गई। परिवार के सात लोगों को एक छोटे से कमरे में रात बितानी पड़ी। मवेशियों को दूसरी गोठ में रखना पड़ा। बताया कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। छत उड़ने के कारण उनके घर का सामान भी खराब हो गया।
विज्ञापन
गांव के गोपाल सिंह के गोशाला की भी छत अंधड़ के कारण उड़ गई। गनीमत रही टिन की छत उड़कर किसी के ऊपर नहीं गिरी। एक बड़ा हादसा होने की पूरी संभावना थी। प्रशासक महर ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी है। उन्होंने जल्द से जल्द पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन