{"_id":"67fd42bcf03173659d0aa71d","slug":"people-face-the-problems-champawat-news-c-229-1-cpt1001-122645-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: दुबड़ बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति में गबन को लेकर डीएम से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: दुबड़ बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति में गबन को लेकर डीएम से की मुलाकात
Mon, 14 Apr 2025 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 14 Apr 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। पाटी ब्लॉक में दुबड़ बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति के किसानों ने डीएम नवनीत पांडेय से मुलाकात की। किसानों ने कहा कि वे लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन जांच के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। डीएम ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि विभागीय जांच में कमी पाई गई है। दोबारा विभाग को जांच के निर्देश दिए हैं।
सोमवार को उत्तराखंड किसान संगठन संयोजक नरेंद्र उत्तराखंडी उर्फ हरीश शर्मा के नेतृत्व में किसानों ने डीएम से मिले। डीएम ने 15 अप्रैल को सहायक निबंधक की ओर से संस्थागत विभागीय जांच समिति की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर कार्मिकों और सचिव को रिकवरी नोटिस जारी कर एक सप्ताह का समय स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए दिया जाएगा। स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने की स्थिति में इनके खिलाफ रिकवरी / विभागीय कार्यवाही अंतिम की जाएगी। बताया कि तहसीलदार पाटी की अध्यक्षता में राजस्व विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, डीसीबी और सहकारिता विभाग के अधिकारी दुबड़ समिति भवन में 16, 17 और 18 अप्रैल को कार्यालय समय में रहकर काश्तकारों के बयान आदि अंकित करेंगे। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर जांच समिति अपनी रिपोर्ट 21 अप्रैल को प्रस्तुत करेगी। इस दौरान केशव दत्त भट्ट, त्रिभुवन सकलानी, रघुवर दत्त, दया कृष्णा, खिलानंद आदि किसान मौजूद रहे।
सीधे खाते में धनराशि ट्रांसफर की होगी जांच
चंपावत। डीएम ने बताया कि संयुक्त रूप से विभाग और प्रशासन की टीम ने जांच की है। आरोप है कि सचिव सदस्यों से पैसे लेते थे और जमा नहीं करते थे। इस मामले में जांच की जाएगी। इसके अलावा सचिव के खाते में धनराशि ट्रांसफर की गई। इस जांच के लिए किसानों से वार्ता कर तीन दिन में रिपोर्ट तैयार की जाएगी।