{"_id":"66b7a349939a88fe8708e9f0","slug":"people-face-the-problems-champawat-news-c-229-1-cpt1001-111409-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: उप जिला अस्पताल टनकपुर में 14 चिकित्सकों के पद रिक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: उप जिला अस्पताल टनकपुर में 14 चिकित्सकों के पद रिक्त
Sat, 10 Aug 2024 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 10 Aug 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। उपजिला अस्पताल टनकपुर में लंबे समय से चिकित्सकों के 23 में से 14 पद रिक्त चल रहे हैं। इससे इलाज के लिए आने वाले मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
उपजिला अस्पताल टनकपुर में लंबे समय से चिकित्सकों के पद रिक्त चल रहे हैं। इससे मरीजों को निजी अस्पताल या खटीमा जाना पड़ता है। बीते कई समय से लोग चिकित्सकों की मांग कर रहे हैं, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों की तैनाती नहीं हो पा रही है। अस्पताल में फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ के दो-दो और चर्मरोग, बाल रोग, एनेस्थेटिस्ट, ईएनटी आदि चिकित्सकों के पद रिक्त चल रहे हैं। सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि शासन से रिक्त पदों को भरने के लिए पत्राचार किया जाएगा। संवाद