फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People face the problems.

Champawat News: आयुष्मान कार्ड धारकों को बेहतर इलाज दिलाने की मांग

Fri, 09 Aug 2024 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 09 Aug 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
चंपावत। युवा कांग्रेस ने जिला अस्पताल में आयुष्मान कार्ड धारकों को बेहतर इलाज दिलाए जाने की मांग के लिए प्रभारी सीएमओ डॉ. देवेश चौहान को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस विनोद बडेला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अस्पताल की समस्याओं को लेकर प्रभारी सीएमओ डॉ. देवेश चौहान से मुलाकात की। उन्हाेंने कहा कि मरीजों से दवाएं बाहर से मंगाई जाती है। आयुष्मान कार्ड धारकों को योजना का लाभ ठीक से नहीं मिल पा रहा है। इलाज के दौरान उपयोग में आने वाले उपकरणों और दवाओं के लिए मेडिकल स्टोरों से खरीदना पड़ता है। उन्होंने आयुष्मान कार्ड धारकों को दवा और उपकरण जिला अस्पताल में ही उपलब्ध कराने की मांग की ताकि आयुष्मान कार्ड धारकों पर आर्थिक बोझ न पड़े। सीएमओ ने कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नाथ सिंह बोहरा, पूर्व जिला अध्यक्ष गोलू गंगोला, मनीष महर, विमल पांडे, रमेश पालीवाल, पवन पांडे, दान सिंह बोहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed