{"_id":"68559c5d883541d5fc0eccee","slug":"people-face-the-problems-champawat-news-c-229-1-alm1003-125523-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बनबसा-टनकपुर को स्मार्ट सिटी बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बनबसा-टनकपुर को स्मार्ट सिटी बनाने की मांग
Fri, 20 Jun 2025 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 20 Jun 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। चंपावत के बनबसा टनकपुर क्षेत्र को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने को लेकर कांग्रेस प्रदेश सचिव आनंद सिंह महरा ने देहरादून में केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू को ज्ञापन सौंपा है।
उन्होंने नेपाल सीमा से लगे बनबसा टनकपुर क्षेत्र को सामरिक, सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की मांग की है। कहा कि भारत-नेपाल के बीच मैत्री संबंध हैं। प्रतिदिन हजारों की संख्या में नेपाली नागरिक बनबसा टनकपुर से भारत के कई स्थानों को आवागमन करते हैं।
बनबसा टनकपुर के पूर्व सैनिक, वर्तमान सेना कर्मी, अर्धसेना कर्मियों का यह क्षेत्र गढ़ है। एशिया में सबसे अधिक पूर्व सैनिक पिथौरागढ़ में निवास करते हैं जो बनबसा के रास्ते ही आवागमन करते हैं। बनबसा, टनकपुर जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र को जनहित में स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की मांग की है। संवाद