फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People face the problem.

Champawat News: क्वैराली योजना का स्रोत सूखने से पेयजल के लिए हाहाकार

Mon, 10 Jun 2024 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 10 Jun 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
People face the problem.
चंपावत। जिले की किमतोली ग्राम पंचायत के क्वैराली तोक के लिए बनाई गई पेयजल योजना का स्रोत सूखने और पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से पीने के पानी के लिए हाहाकार मचा है। इसको लेकर सोमवार को किमतोली के ग्रामीणों ने जल संस्थान के डिवीजन कार्यालय पहुंच अधिकारियों से योजना की मरम्मत करने की मांग की है।
विज्ञापन


ग्रामीणों की ओर से अधिशासी अभियंता को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि लोहाघाट विकासखंड के ग्राम पंचायत किमतोली क्षेत्र के लिए 45 साल पुरानी क्वैराली पेयजल योजना बनी थी। इस योजना को दो स्रोतों से बनाया गया था। दो में से एक स्रोत पूरी तरह सूख चुका है। दूसरे स्रोत से लाई गई योजना के चैंबर से लेकर पाइप लाइन तक जर्जर है। इस वजह से पानी की आपूर्ति ठप है। जल संस्थान यदाकदा टैंकर से पेयजल आपूर्ति कर रहा है, लेकिन किमतोली और खालगड़ा को छोड़ इलाके के सड़क विहीन गांव तक पानी का वैकल्पिक प्रबंध नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि योजना को सुधारे बगैर लोगों की समस्या का समाधान मुमकिन नहीं है। गुमदेश विकास संघर्ष समिति के माधो सिंह अधिकारी के नेतृत्व में ज्ञापन देने वालों में पूरन सिंह, डुंगर सिंह, करम सिंह, प्रताप सिंह, खड़क सिंह, खीम सिंह, लाल सिंह, दीवान सिंह, सुरेश कुमार आदि शामिल रहे। उधर, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता बिलाल यूनूस ने पेयजल योजना की जांच कर उसकी मरम्मत किए जाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरयू लिफ्ट पेयजल योजना के लिए लोग मुखर
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में दिनोंदिन गहराते पेयजल संकट के समाधान के लिए सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण की मांग के लिए लोग मुखर हो गए हैं। लोगों ने संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सीएम को भेजकर सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की डीपीआर बनाने की मांग की।
राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी और क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों ने सीएम को भेजे ज्ञापन में कहा कि बीते वर्ष सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की सीएम ने टनकपुर में घोषणा की थी। उसके बाद मामला ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है। कहा कि करीब तीन साल पहले कोलीढेक झील से लोहाघाट नगर के लिए पेयजल योजना प्रस्तावित थी। इसका उच्च अधिकारियों ने निरीक्षण कर उक्त योजना को निरस्त करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। लोगों ने कहा कि कोलीढेक झील से योजना का निरस्त होना आवश्यक है ताकि सरयू लिफ्ट योजना के लिए धनराशि अवमुक्त हो सके। ज्ञापन में हस्ताक्षर करने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, पूर्व पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, मनीष जुकरिया, हेम राय, मनोज खर्कवाल, सतीश पांडेय, चंदन बिष्ट, राकेश नाथ आदि शामिल रहे।

जल संस्थान के खिलाफ कल से अनिश्चितकालीन आंदोलन करेगा जाग उठा पहाड़
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ शहर में जारी जल संकट को लेकर जाग उठा पहाड़ बुधवार से जल संस्थान के खिलाफ अनिश्चितकालीन आंदोलन करेगा। जाग उठा पहाड़ के संयोजक गोपू महर ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि करोड़ों की योजनाओं के बावजूद पिथौरागढ़ शहर में लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। जल संकट के कारण लोग परेशान हैं। उन्होंने घाट पंपिंग योजना के सुधार की एसआईटी जांच कराने, एनएच की पाइप लाइन बदलने के कार्य का पूरा ब्योरा सार्वजनिक करने और भैलोत-सेरीकांडा पेयजल योजना की उच्चस्तरीय जांच करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि यदि 48 घंटे के भीतर इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की जाती है तो वह बुधवार से आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed