फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People engaged in arranging food grains for unemployed laborers

बेरोजगार हुए मजदूरों के लिए खाद्यान्न की व्यवस्था में जुटे लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 09:28 PM IST
विज्ञापन
People engaged in arranging food grains for unemployed laborers
चौमेल में दिव्यांग महिला को खाद्यान्न किट भेंट करते अषाड़ी महोत्सव चामी के अध्यक्ष अशोक महर। - फोटो : LOHAGHAT
लॉकडाउन के चलते बेरोजगार हुए ग्रामीण मजदूरों और बाहरी राज्यों के मजदूरों के खाद्यान्न की व्यवस्था करने में लोग जुटे हुए हैं। जिला मुख्यालय में जीजीआईसी और जीआईसी में लॉकडाउन में फंसे लोगों और होम क्वारंटाइन किए गए लोगों के भोजन के पैकेट तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, सभासद रोहित बिष्ट, कैलाश सिंह अधिकारी, कृष्णा जोशी के अलावा शिक्षा विभाग के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं, भोजनमाताएं भोजन तैयार करने में हाथ बंटा रही हैं। लोहाघाट में जल संस्थान डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत वर्मा, बीएनके अस्पताल के संस्थापक लक्ष्मण लाल वर्मा के दिशा निर्देशन में लगातार असहाय और बेरोजगार दिहाड़ी मजदूरों को भोजन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जन विकास शिक्षा समिति के अध्यक्ष शिक्षक अर्जुन सिंह छतोला ने विकासखंड लोहाघाट के डैंसली गांव के 35 जरूरत मंद लोगों को खाद्यान्न का किट वितरित किया। अर्जुन का कहना है कि उन्हें दीपावली में मिलने वाले बोनस की धनराशि जरूरत मंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराने में लगा रहे हैं। उधर अषाड़ी महोत्सव समिति चामी चौमेल के अध्यक्ष अशोक सिंह के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने ल्यूनघर, छतोली, सिरतोली, चांचड़ी, सुतेड़ी, वल्सों, जमरेड़ी, जमाड़, चौमेल आदि गांवों में गरीब, असहाय, बाहरी मजदूरों को खाद्यान्न किट वितरित किया गया। जिसमें विजय सिंह, हरीश पाठक, महेश पाठक, कुंदन सिंह, लक्ष्मण सिंह, भूपाल सिंह आदि लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed