{"_id":"5c40be7fbdec22739b0692b8","slug":"people-did-not-get-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलहिंडोला के लोगों को दूसरे दिन भी नहीं मिला पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलहिंडोला के लोगों को दूसरे दिन भी नहीं मिला पानी
Thu, 17 Jan 2019 11:12 PM IST
kamlesh kamlesh
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Thu, 17 Jan 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
पुलहिंडोला में प्रदर्शन करते पानी की किल्लत से परेशान लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासखंड लोहाघाट के पुलहिंडोला में नलकूप पेयजल योजना के पंप का संचालन ठप होने से दूसरे दिन भी क्षेत्र में पानी के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ा। लोगों को पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। पुलहिंडोला बाजार में लगे सभी छह हैंडपंपों के भी खराब होने से भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। नागरिकों ने समस्या को लेकर प्रदर्शन किया और जल्द पेयजल आपूर्ति नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी पुलहिंडोला में नलकूप पेयजल योजना के तहत पंप ऑपरेटरों के काम नहीं करने से आपूर्ति ठप रही। लोगों को छह किमी दूर खालगढ़ा, डुमडाई, डिमरी आदि स्थानों से वाहनों से पानी ढोना पड़ा। पंप संचालन ठप होने पर लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
कहा कि पंप आपरेटरों ने आठ माह से मानदेय न मिलने पर बुधवार से पंप का संचालन ठप कर दिया है। इसका खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे हैं।
गुस्साए लोगों ने जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। वहां लक्ष्मण सिंह भंडारी, चंदन सिंह, मोहन सिंह, आन सिंह भंडारी, दान सिंह भंडारी, जगदीश जोशी, तेज सिंह, कमल पांडेय, सूरज नाथ, मदन सिंह आदि थे। इधर जल निगम के कनिष्ठ अभियंता महेंद्र सिंह का कहना है कि 22 जनवरी को अल्मोड़ा से निगम की टीम आएगी। इसके बाद ही पंप ऑपरेटरों के मानदेय का भुगतान हो सकेगा।
विज्ञापन