{"_id":"657896e27acf5cf09d07f9d4","slug":"people-are-troubled-by-the-morning-and-evening-traffic-jam-at-the-headquarters-champawat-news-c-229-1-shld1009-3948-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मुख्यालय पर सुबह शाम लग रहे जाम से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मुख्यालय पर सुबह शाम लग रहे जाम से लोग परेशान
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में रोजाना सुबह-शाम जाम लगने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यालय पर वाहनों की पार्किग की पर्याप्त व्यवस्था होने के बावजूद चालक रोड के किनारे वाहनों को आड़ा तिरछा खड़ा करके चले जाते हैं जिससे अक्सर जाम लगने की स्थिति बनी रहती है।
मंगलवार को भी सुबह 11 बजे करीब दस मिनट तक जिला अस्पताल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लगा रहा। जिस कारण लोगों को परेशान होना पड़ा। यातायात पुलिस तैनात होने के बावजूद जाम लगने पर लोगों ने व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट सहित अन्य लोगों ने दिन के समय बड़े वाहनों को मुख्य बाजार के बजाय बाईपास से निकालने की मांग की है। उधर, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक योगेश कुमार उपाध्याय का कहना है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा।