फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People are thirsty even after the house and courtyard are drenched

Champawat News: घर आंगन तरबतर फिर भी प्यासे हैं लोग

Tue, 18 Jul 2023 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 18 Jul 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
People are thirsty even after the house and courtyard are drenched
लोहाघाट में पाइप लाइन में लीकेज होने से बर्बाद बह रहा पानी। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में बरसात के दिनों में भी लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। नगर के कई स्थानों पर पेयजल लाइन लीक होने से हजारों लीटर पानी नालियों में बर्बाद बह रहा है। लोगों ने जल संस्थान पर लीकेज पाइप लाइन को ठीक न करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। जल्द समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, सभासद राजकिशोर साह, दीपक साह आदि का कहना है कि बरसात के दिनों में भी नगर के लोगों की प्यास नहीं बुझ पा रही है। लोगों को तीसरे दिन मात्र 20 से 25 मिनट ही पानी मिल पा रहा है। लोग नौलों, धारों, हैंड पंप की दौड़ लगाने को मजबूर हैं। नगर के आदर्श कालोनी, हथरंगियां से एसडीएम कोर्ट तिराहे तक, नगर पालिका के सामने, डाक बंगला रोड के अलावा एनएच किनारे से गुजरी पाइप लाइन लीक है। जिनसे हजारों लीटर पानी बर्बाद नालियों में बह रहा है। लोगों ने पाइप लाइन के लीकेज को बंद कर राहत देने की मांग की है।
विज्ञापन


कोट
बरसात में भी लोगों को भरपूर पानी नहीं मिल पा रहा है। जल संस्थान की ओर से लोगों को हर तीसरे दिन पेयजल आपूर्ति की जा रही है। उसमें भी मात्र 25 मिनट ही पानी मिल पा रहा है। पेयजल व्यवस्था को सुधारने को लेकर कई बार जल संस्थान को पत्र लिखे जा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोविंद वर्मा, नगर पालिकाध्यक्ष, लोहाघाट।
कोट
गर्मियों की अपेक्षा वर्तमान में नगर के लिए बनी चारों पेयजल योजनाओं से अच्छा पानी मिल रहा है। वर्तमान में 750 केएल प्रतिदिन पानी मिल रहा है। लगातार हो रही बारिश से काफी राहत मिली है। नगर में लीकेज पाइप लाइनों को चिह्नित किया जा रहा है। कुछ स्थानों के लीकेज को बंद कर दिया है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
पवन बिष्ट, सहायक अभियंता, जल संस्थान, लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed