{"_id":"64ad8d332c5cf8ed7a06a1f4","slug":"people-are-resorting-to-fire-to-avoid-cold-champawat-news-c-8-1-hld1013-187201-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: ठंड से बचने के लिए लोग ले रहे आग का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: ठंड से बचने के लिए लोग ले रहे आग का सहारा
Tue, 11 Jul 2023 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 11 Jul 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। एक ओर जहां मैदानी क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से तापमान में काफी गिरावट आ गई है। लोगों ने जहां गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं वहीं कुछ लोग ठंड से बचने के लिए आग का सहारा ले रहे हैं।
क्षेत्र में करीब एक सप्ताह से हो रही लगातार बारिश से जन जीवन प्रभावित हो गया है। लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आ गई है। मंगलवार को लोहाघाट का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के बीच ठंड से बचाव के लिए लोगों ने आग का सहारा लिया। 95 वर्षीय जय दत्त ओली, 87 वर्षीय भवानी दत्त राय, 84 वर्षीय पार्वती देवी का कहना है कि आषाढ़ माह में पहले कभी इतनी ठंड नहीं देखी थी।
इधर मौसम में आ रहे बदलाव से लोग बीमारियों की गिरफ्त में आ रहे हैं। उप जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. ज्ञान प्रकाश ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते लोग पीलिया और टायफायड वायरल की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने लोगों को उबला पानी पीने, बासी भोजन न करने, हल्का और पौष्टिक भोजन करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
--