{"_id":"64c2a181453434f90104e134","slug":"people-are-not-getting-passbook-in-post-office-for-months-champawat-news-c-229-1-shld1009-804-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: महीनों से डाकघर में लोगों को नहीं मिल रही पासबुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: महीनों से डाकघर में लोगों को नहीं मिल रही पासबुक
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। डाकघर में पासबुक न बनने से लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। पासबुक के अभाव में लोग अपने खातों से लेन देन नहीं कर पा रहे हैं। जरूरतमंद लोग पासबुक के लिए रोज डाकघर के चक्कर काटने को मजबूर हैं। लोगों ने जल्द पासबुक न बनाने पर डाकघर के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
बृहस्पतिवार को लोगों की दिक्कतों को देखते हुए नगर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने पोस्ट मास्टर दीपक गोस्वामी से पासबुक न बनने की शिकायत की। चेयरमैन का कहना है कि डाकघर में पासबुक न बनने से लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। डाकघर बिना पासबुक के लोगों को भुगतान नहीं दे रहा है।सावधि जमा की धनराशि पूरी होने के बाद लोग पासबुक के अभाव में खातों से धनराशि नहीं निकाल पा रहे हैं।
हीरा देवी, मीना देवी, अशोक गिरि, राहुल सिंह, कमल किशोर आदि लोगों का कहना है कि करीब तीन महीने से वह पासबुक के लिए डाकघर का चक्कर काटते थक चुके हैं, लेकिन पासबुक नहीं बन रही है न ही एटीएम कार्ड ही बन रहे हैं।
विज्ञापन
अभिकर्ताओं का कहना है कि वह राष्ट्रीय बचत पत्र, किसान विकास पत्र, टर्म डिपोजिट, सुकन्या समृद्धि, सावधि जमा आदि योजनाओं में लोगों की धनराशि जमा कर रहे हैं, लेकिन पासबुक न मिलने से उन्हें भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि यदि जल्द उन्हें पासबुक नहीं दी जाती है तो वह डाकघर के खिलाफ आंदोलन को मजबूर हो जाएंगे।
डाकघर के पोस्टमास्टर दीपक गोस्वामी ने फोन रिसीव नहीं किया।इधर, डाक निरीक्षक जैनेंद्रकांत भारती का कहना है कि सहारनपुर स्टेशनरी कार्यालय से पासबुक नहीं आने से दिक्कत हुई है। जल्द पासबुक मंगा ली जाएंगी।