फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   people are not getting Cash in ATM in Rittha Sahib

एटीएम होने के बावजूद नहीं मिल पा रहा कैश 

Fri, 26 Apr 2019 11:13 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन हयात राम  रीठा साहिब (चंपावत)।
हयात राम  रीठा साहिब (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Fri, 26 Apr 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
people are not getting Cash in ATM in Rittha Sahib
छह साल से बंद रीठा साहिब के एटीएम को दिखाते भवन स्वामी मदन सिंह। - फोटो : छह साल से बंद रीठा साहिब के एटीएम को दिखाते भवन स्वामी मदन सिंह।

रीठा साहिब में एटीएम तो है लेकिन यहां के लोगों को एटीएम से नकदी निकालने के लिए 61 किमी दूर लोहाघाट की दौड़ लगानी पड़ती है। ये समस्या यहां लगे एटीएम के काम नहीं करने से है। इस एटीएम के संचालित नहीं होने से ग्रामीणों को भारी समस्या हो रही है। 

विज्ञापन


लधिया घाटी की धुरी रीठा साहिब में पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा है। सितंबर 2013 में एक प्राइवेट संस्था प्रिज्म पेमेेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड चेन्नई ने यहां इस बैंक का एटीएम लगाया लेकिन यह एटीएम कभी चल नहीं सका। इस एटीएम से आज तक एक भी रुपया नहीं निकला है। एटीएम के इस कक्ष में ताला लटका है। एटीएम में आई तकनीकी गड़बड़ी की वजह से ये कभी भी शुरू नहीं हो सका। नतीजा यह हुआ कि शोपीस बने इस एटीएम का लाभ लधिया घाटी क्षेत्र के दर्जनों गांवों के सात हजार से अधिक खातेदारों को नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


एटीएम नहीं चलने से लोगों को समस्या होती है। इसके चलते चौड़ापित्ता, चौड़ामेहता, परेवा, धरसौ, बिनवालगांव, गोलडांडा, रमक, मंगललेख, वारसी, कुल्यालगांव, मछियाड़, साल, टांण, तलाड़ी, ककनई, डांडा, बुड़म, वैला, चल्थियां, गड्यूड़ा, भिंगराड़ा, खरहीं गांव के लोगों को एटीएम से रकम निकालने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। साथ ही जन धन के खाताधारकों को भी रूपे कार्ड के उपयोग के लिए इधर-उधर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूपेश उपाध्याय, बैंक अधिकारी, पंजाब एंड सिंध बैंक, रीठा साहिब ने बताया कि रीठा साहिब का यह एटीएम एक प्राइवेट संस्था ने 2013 में लगाया था। खामी के चलते कभी इसका उपयोग नहीं हो सका। एटीएम के संचालित नहीं होने की जानकारी बैंक के उच्चाधिकारियों को लगातार दी जाती रही है। साथ ही एटीएम की खामी को दूर करने के लिए संस्था को कई बार पत्र भी भेजा जा चुका है। 



साढ़े तीन साल से नहीं मिला किराया 
सिर्फ एटीएम धारक लोग ही नहीं बल्कि एटीएम के लिए किराये पर जगह देने वाले मदन सिंह बोहरा भी परेशान हैं। भवन स्वामी बोहरा का कहना है कि उन्हें शुरू के दो वर्ष का किराया तो दिया गया लेकिन इसके बाद से किराया नहीं मिल सका है। इसके लिए वे कई बार पत्राचार भी कर चुके हैं। लीड बैंक अधिकारी एके जोशी का कहना है कि एटीएम के संचालन और भवन स्वामी के किराए के लिए कंपनी और उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed