फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People annoyed by communication service burnt effigy of BSNL

संचार सेवा से नाराज लोगों ने फूंका बीएसएनएल का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
People annoyed by communication service burnt effigy of BSNL
लोहाघाट में बीएसएनएल का पुतला फूंक प्रदर्शन करते उपभोक्ता। - फोटो : TANAKPUR
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड क्षेत्र में बीएसएनएल की संचार सेवा पहले से कमजोर है लेकिन पिछले सप्ताह से बकाएदारी में मोबाइल टावर की बिजली कटने के कारण लोग संचार सेवा से वंचित हैं। इससे भड़के लोगों ने शुक्रवार को बीएसएनएल का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ज्येष्ठ उपप्रमुख नंदाबल्लभ बगौली और व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय वर्मा के संयुक्त नेतृत्व में लोगों ने बीएसएनएल की कार्यप्रणाली पर गहरा आक्रोश जताया। उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह से बीएसएनएल टावर में बिजली की व्यवस्था न होने के कारण लोगों को संचार सेवा का फायदा नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि बीएसएनएल ने जनरेटर तो रखा है, लेकिन वह भी कभी कभार ही चलता है। इससे डाकघर, ब्लॉक कार्यालय, बैंक, सरकारी संस्थानों समेत सीएससी जैसे आम उपभोक्ता सुविधाओं से जुड़ीं परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि पहले बिजली कनेक्शन कटने पर डीएम के हस्तक्षेप से व्यवस्था बहाल हुई थी, लेकिन अब ऐसा नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर बीएसएनएल ने संचार सेवा जल्द नहीं सुधारी तो वे डीएम कार्यालय के सामने धरना, प्रदर्शन करेंगे। वहीं बीएसएनएल के अभियंता संजय कनौजिया ने बताया कि एक बार ऊर्जा निगम का पूरा बिल जमा कर दिया गया है। फिर भी बिजली का कनेक्शन काट दिया गया है। खामियों को जल्द सुधारने के लिए कहा गया है ताकि टावर में बिजली की व्यवस्था सुचारु हो सके। इस दौरान महेश सिंह अधिकारी, देवेंद्र सिंह अधिकारी, नमन जोशी, योगेश वर्मा, शंकर पांडेय, नीरज वर्मा, नीरज जोशी, योगेश जोशी, कुंवर लाल, सौरभ गोस्वामी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed