फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People angry with incomplete asphaltization, picketing

Champawat News: अधूरे डामरीकरण से गुस्साए लोग, धरना- प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 08:57 PM IST
विज्ञापन
People angry with incomplete asphaltization, picketing
लोहाघाट में एनएच की ओर से निर्माण कार्य अधूरा छोडने पर एनएच के एई से नाराजगी जताते विधायक खुशाल अ? - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के स्टेशन बाजार में अधूरे छोड़े गए डामरीकरण व नाली निर्माण न होने से गुस्साए व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग खंड (एनएच) के खिलाफ पिथौरागढ़ मार्ग पर धरना देकर जोरदार प्रदर्शन किया। एनएच के अधिकारियों के लिखित आश्वासन के बाद लोगों ने धरना स्थगित कर दिया। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने लोगों को समर्थन देते हुए चेतावनी दी कि अगर बुधवार से एनएच ने कार्य शुरू नहीं किया तो वह लोगों के साथ एनएच कार्यालय में तालाबंदी करेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने पिथौरागढ़ मार्ग पर डामरीकरण व नाली निर्माण की मांग को लेकर धरना दिया। आक्रोशित लोगों ने हाथों में पोस्टर लेकर एनएच के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि दो साल पहले एनएच ने पिथौरागढ़ मार्ग पर स्टेशन बाजार से लेकर पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड तक सड़क किनारे नालियों पर पटाल डालने और डामरीकरण का कार्य किया था तब से यह कार्य अधूरा पड़ा है। इस वजह से सड़क पर धूल के अलावा कई स्थानों पर रोड़े होने के कारण लोग चोटिल होते रहते हैं।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि अगर एनएच ने जल्द कार्य शुरू न किया तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शनकारियों को एसडीएम रिंकू बिष्ट ने भरोसा दिया कि अगर एनएच खंड ने कार्य शुरू नहीं किया तो कार्रवाई की जाएगी। एनएच के सहायक अभियंता नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि डामरीकरण करने वाली मशीनें पहुंच चुकी हैं। उन्होंने बुधवार से कार्य शुरू करने का लिखित आश्वासन दिया तब लोगों ने धरना स्थगित किया। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव दत्त राय, विवेक ओली, राजकिशोर साह, दीपक नाथ गोस्वामी, मोहन सिंह, रविंद्र सिंह, प्रताप सिंह अधिकारी, मोहन सिंह, भास्कर मुरारी, हेम जोशी, जीवन गड़कोटी, पंकज तिवारी, राजू ढेक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के दावे हवा हवाई
लोहाघाट (चंपावत)। सरकार की ओर से प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लगातार दावे किए जा रहे हैं लेकिन लोनिवि के अधिकारी सरकार के दावों की हवा निकालने में लगे हैं। लोनिवि की बीआईटीएम से लेकर खालगढ़ सड़क बदहाल है। करीब 10 किमी लंबे मोटर मार्ग पर जगह जगह इतने गड्ढे हो गए हैं कि लोगों का निकलना ही मुश्किल हो गया है।

गुमदेश टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष मदन सिंह धौनी का कहना है कि इस सीमावर्ती क्षेत्र के मोटर मार्ग को सुधारने के लिए कई बार लोनिवि अधिकारियों को लिखित व मौखिक रूप से मांग की जा चुकी है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मार्ग की दशा सुधारने के निर्देश देने की मांग की है। लोनिवि के प्रभारी ईई शिवाकर चौरसिया का कहना है कि मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए टेंडर हो चुके हैं ठेकेदार का बांड बनते ही जल्द कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

लोहाघाट-स्टेशन बाजार से पंचेश्वर टैक्सी स्टेंड तक एनएच पर डामरीकरण व नाली निर्माण कार्य अधूरा छ?

लोहाघाट-स्टेशन बाजार से पंचेश्वर टैक्सी स्टेंड तक एनएच पर डामरीकरण व नाली निर्माण कार्य अधूरा छ?- फोटो : LOHAGHAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed