फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People angry at sending the beds of Pati Hospital to Lohaghat

पाटी अस्पताल के बैडों को लोहाघाट भेजने पर भड़के ग्रामीण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
People angry at sending the beds of Pati Hospital to Lohaghat
बैड सहित कुछ सामान लोहाघाट ले जाने के विरोध में पाटी अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी आभाष सिं? - फोटो : CHAMPAWAT
पाटी (चंपावत)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी के चार बैड, एक व्हीलचेयर, स्ट्रेचर, स्टेंड सहित कई सामान शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहाघाट भेज दिया है। इससे नाराज लोगों ने पाटी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ .आभाष सिंह का घेराव किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पाटी अस्पताल पर क्षेत्र की बड़ी आबादी आश्रित है। लेकिन इस अस्पताल के सामान को लोहाघाट पहुंचाया गया है। इससे अस्पताल की व्यवस्था प्रभावित होगी। नाराज लोगों ने विधायक पूरन सिंह फर्त्याल से फोन पर बात की। बाद में कोरोना वायरस का खतरा कम होने पर अस्पताल के सामान को वापस करने के आश्वासन के बाद लोगों की नाराजगी दूर हुई।
विज्ञापन

घेराव करने वालों में हेम शर्मा, गोपेश पचौली, सोबन सिंह मौनी, दीपक भट्ट, राजेंद्र लडवाल, मयंक गहतोड़ी, कमल जोशी, प्रदीप लडवाल आदि शामिल थे। इधर सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि कोरोना वायरस के मद्देनर लोहाघाट में बनाए जा रहे आइसोलेशन वार्ड के लिए पाटी से सामग्री ली गई है। इस सामग्री को हालात सामान्य होने पर पाटी अस्पताल को वापस कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed