फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People angry after finding contaminated water in Lohaghat champawat

Champawat: घरों में गंदा पानी आने से भड़के लोग, जल संस्थान के खिलाफ किया प्रदर्शन; आंदोलन की दी चेतावनी

Fri, 05 Apr 2024 04:41 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 05 Apr 2024 04:41 PM IST
सार

चंपावत के लोहाघाट नगर में लोगों ने जल संस्थान पर दूषित पेयजल की आपूर्ति करने का आरोप लगाया है। आक्रोशित लोगों ने जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी कर साफ पानी उपलब्ध कराने की मांग की।
 

विज्ञापन
People angry after finding contaminated water in Lohaghat champawat
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोहाघाट नगर में लोगों ने जल संस्थान पर दूषित पेयजल की आपूर्ति करने का आरोप लगाया है। आक्रोशित लोगों ने जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी कर साफ पानी उपलब्ध कराने की मांग की।

विज्ञापन


लोगों ने तीन दिन में व्यवस्था ना सुधरने पर आंदोलन की चेतावनी दी। शुक्रवार को लोहाघाट के गांधी चौक में निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में लोगों ने जलसंस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि जल संस्थान उनके पेयजल संयोजनों में चार दिन में एक बार पानी देता है, उसमें भी उन्हें दूषित पानी मिल रहा है। जिससे कई बीमारियों का खतरा पैदा हो गया है। कई बार मांग करने के बाद भी विभाग लोगों को मानकों के अनुसार पानी नहीं देने में नाकाम हो गया है।
विज्ञापन


लोगों ने आरोप लगाया कि जल संस्थान मुख्य पेयजल टैंक की सफाई भी नहीं करता है और मानकों के अनुसार मुख्य पेयजल टैंक में रेत भी नहीं डालता है। गुस्साए लोगों ने कहा कि अगर तीन दिन के अंदर जल संस्थान ने अपनी व्यवस्थाएं नहीं  सुधरी तो वह आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में प्रकाश साह,जितेंद्र साह, शैलेंद्र राय, सतीश पुनेठा, शंकर नाथ, बुद्धि बल्लभ जोशी, ललित साह, अशोक खोलिया, बबली वर्मा, जोगेंद्र सिंह, अनिल राय, संजू राय, नवल राय,जगत बोहरा,रफीक अहमद, जुल्फिकार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Election 2024: इस शहर में जंगली जानवरों के नाम पर लड़ा जाएगा चुनाव, ग्रामीणों ने बनाया यह मुद्दा; जानें कारण

इधर जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट का कहना है कि पानी को फिल्टर और क्लोरीनेशन करने के बाद आपूर्ति की जाती है। समय-समय पर टैंक की सफाई की जाती है। जो भी समस्या होगी समाधान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed