{"_id":"5b37c8094f1c1b5d748b7af1","slug":"people-angered-by-stalled-communications-service-blew-effigy","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठप संचार सेवा से लोग नाराज, फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठप संचार सेवा से लोग नाराज, फूंका पुतला
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
बाराकोट में बीएसएनएल सेवा ठप पड़ने पर गुस्साए उपभोक्ता बीएसएनएल का पुतला फूंकते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराकोट में आठ दिन से भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की संचार सेवा पूरी तरह ठप पड़ी हुई है। इससे
आम लोगों से लेकर कई सरकारी विभागों में भी कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। संचार सेवा ठप होने से आक्रोशित लोगों ने बीएसएनएल का पुतला फूंका।
दो दिन के भीतर सेवा बहाल नहीं होने पर बीएसएनएल के कनेक्शन कटवाने की चेतावनी दी है। इस संबंध में उन्होंने डीएम को ज्ञापन भी भेजा। इस मौके पर जगदीश जोशी, उमेश जोशी, नमन जोशी, अशोक कुमार, रजत वर्मा, गोविंद सिंह, कैलाश चंद्र इजरवाल, महेश जोशी, दौलत राम, धर्मेंद्र सिंह आदि का कहना है कि लंबे समय से बीएसएनएल सेवा ठप होने से न केवल उनका कारोबार चौपट हो रहा है, बल्कि कॉमन सर्विस सेंटर, तहसील, विकासखंड कार्यालय, डाकघर आदि के कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बीएसएनएल अधिकारियों से सेवा सुचारु करने को लेकर कई बार आवाज उठाने के बावजूद कोई सुधार नहीं हो सका है।