फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Pension is our constitutional right, we will remain with it

Champawat News: पेंशन हमारा सांविधानिक अधिकार, इसे लेकर ही रहेंगे

Tue, 12 Sep 2023 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 12 Sep 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Pension is our constitutional right, we will remain with it
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर बाराकोट में प्रदर्शन करते ​शिक्षक कर्मचारी। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक कर्मचारियों ने हुंकार भरी। उन्होंने मांग पूरी न होने से आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया। इस दौरान दिल्ली में आयोजित होने वाली महारैली को लेकर रणनीति तैयार की। मंगलवार को खंड शिक्षाधिकारी बाराकोट कार्यालय में ब्लाक भर से आए शिक्षक कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

एनएमओपीएस बाराकोट इकाई के अध्यक्ष संजय कुमार की अध्यक्षता और जगदीश अधिकारी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में एक अक्तूबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले महारैली में अधिक से अधिक शिक्षक कर्मचारियों से भाग लेने की अपील की। वक्ताओं का कहना था कि पेंशन उनका सांविधानिक अधिकार है जिसे वह हर हाल में लेकर ही रहेंगे, चाहे इसके लिए कितना ही संघर्ष क्यों न करना पड़े। शिक्षक कर्मचारियों का कहना था कि आगामी चुनाव में वह केवल और केवल पुरानी पेंशन के लिए मतदान करेंगे। धरना प्रदर्शन में विभिन्न विभागों के नगेंद्र कुमार जोशी, पंकज कुमार, मनोज कुमार वर्मा, पंकज भट्ट, हरीश जोशी, विद्या गिरी, सुनीता अधिकारी, सुनीता ओली, शीतल विश्वकर्मा, प्रभा जोशी, हेम चंद्र पांडे, भगवान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed