फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   PC of MP Pradeep Tamta

जनता के असल मुद्दों से भाग रही है भाजपा सरकार: टम्टा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
PC of MP Pradeep Tamta
चंपावत में पत्रकार वार्ता करते सांसद प्रदीप टम्टा और कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन कठायत। संवाद न्य? - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने कहा कि भाजपा सरकार बेरोजगारी, महंगाई, पलायन, विकास आदि बुनियादी सवालों से बचने के लिए गैर मुद्दों को मुद्दा बना कर जनता को बरगलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने शनिवार को यहां पत्रकार वार्ता में कहा कि समान नागरिक संहिता सहित कई मामलों को उछाल कर सरकार की विफलता छुपाने का प्रयास किया जा रहा है। टम्टा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जुलाई 2021 में सीएम बनने के बाद प्रदेश में 24 हजार पदों को भरने का एलान किया था, लेकिन यह प्रक्रिया भी अधूरी है।
विज्ञापन

सांसद ने सूखीढांग जीआईसी में भोजनमाता और एमडीएम मामले पर मुख्यमंत्री पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि निर्वाचित विधायकों में से मुख्यमंत्री न बना भाजपा ने न केवल विधायकों की योग्यता पर सवाल उठाए हैं, बल्कि चंपावत के लोगों पर उपचुनाव भी थोपा है। सांसद ने कहा कि चंपावत में सरकार के कई बड़े नेताओं को उतारने से न केवल सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहा है, बल्कि उपचुनाव में भाजपा सत्ता का घनघोर दुरुपयोग कर रही है। आरोप लगाया कि चंपावत में आचार संहिता और सरकारी मशीनरी का खुला उल्लंघन हो रहा है। ऐसा लग रहा है कि भाजपा और प्रशासन संयुक्त मोर्चा बनाकर चुनाव लड़ रहे हैं। वार्ता के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed