{"_id":"65f875b4853ee1753a060472","slug":"pay-special-attention-to-punctuality-and-discipline-in-elections-dm-champawat-news-c-229-1-shld1010-106424-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में समयबद्धता और अनुशासन का रखें विशेष ध्यान : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में समयबद्धता और अनुशासन का रखें विशेष ध्यान : डीएम
Mon, 18 Mar 2024 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 18 Mar 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
चंपावत जीजीआईसी सभागार में प्रशिक्षण में मौजूद सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट। संवाद
चंपावत। पोलिंग पार्टियों के साथ ही सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों की सक्रियता मतदान कार्यक्रम को सफल बनाती हैं। समयबद्धता और अनुशासन का विशेष ध्यान रखते हुए मतदान को निर्बाध रूप से पूर्ण कराने के लिए निर्वाचन आयोग के जारी दिशाश्रनिर्देशों का सख्ती से पालन करें। यह बातें जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम नवनीत पांडे ने सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट और नोडल अधिकारियों के दो दिनी प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ पर कही।
सोमवार को जीजीआईसी सभागार में लोकसभा चुनाव को लेकर सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट और नोडल अधिकारियों के प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी को व्यापक स्तर पर प्रशिक्षण के माध्यम से अधिकार और कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी जा रही है। पोलिंग पार्टियों की रवानगी से लेकर उन्हें संबंधित बूथों पर पहुंचने, मतदान संपन्न कराने के साथ ही ईवीएम और वीवीपैट जमा करने तक सेक्टर मजिस्ट्रेट गंभीरतापूर्वक सक्रिय रहेंगे।
निर्वाचन के दौरान सभी कार्मिक आदर्श आचार संहिता का भलीभांति अनुपालन करेंगे। सीडीओ संजय कुमार सिंह ने कहा कि निर्वाचन में लगे सभी कार्मिक अपना मधुर व्यवहार बनाए रखें। सभी मजिस्ट्रेट ईवीएम और वीवीपैट का कनेक्शन, मॉकपोल, ईवीएम सील करने आदि को सीख लें ताकि मतदान के दिन परेशानी का सामना न करना पड़ा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक नोडल कार्मिक मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट, जिला विकास अधिकारी डीएस दिगारी, खंड शिक्षा अधिकारी भारत जोशी सहित विधानसभा क्षेत्र चंपावत के समस्त जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।
विज्ञापन
--
150 में से 143 कार्मिक ही हुए प्रशिक्षण में शामिल
चंपावत। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 150 कार्मिकों में से 143 कार्मिक उपस्थित रहे जबकि सात कार्मिक अनुपस्थित रहे। मास्टर ट्रेनर एमपी जोशी, जीवन कलौनी, पीसी उपाध्याय और नीरज पांडेय ने ईवीएम और वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया। डीएम ने प्रशिक्षण के दौरान नदारद रहने वाले अधिकारियों को उन्होंने जमकर फटकार लगाई और लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में जो भी अधिकारी, कर्मचारी पहले दिन अनुपस्थित रहे वे लगातार दो दिनों तक प्रशिक्षण कार्यक्रम में आकर प्रशिक्षण ले लें। संवाद