फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Pawandeep appointed as the brand ambassador of art, culture and tourism

पवनदीप बने कला, संस्कृति और पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Pawandeep appointed as the brand ambassador of art, culture and tourism
देहरादून में चंपावत के गायक पवनदीप राजन को सम्मानित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। अपने सुरों के जादू से देश-विदेश के लोगों को दीवाना बनाकर इंडियन आइडल सीजन-12 का खिताब जीतने वाले पवनदीप राजन को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की कला, संस्कृति और पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
विज्ञापन

पवनदीप राजन बुधवार को देहरादून पहुंचकर सीएम आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पवनदीप राजन ने सामान्य स्थितियों से उठकर अपनी प्रतिभा से देश-दुनिया में उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। इस दौरान चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी भी मौजूद रहे। इधर, पवनदीप को कला, संस्कृति और पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर बनाने पर कलाकारों ने खुशी जताई है। लोक कला संस्कृति दर्पण केंद्र के भैरव दत्त राय, सतीश राजन, प्रकाश राय, जीवन मेहता, जगदीश राय आदि ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। इससे पूर्व हरीश रावत सरकार के कार्यकाल में भी पवनदीप को कला संस्कृति का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed