फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Pawan wins in 5000 meters race

Champawat News: 5000 मीटर दौड़ में पवन ने मारी बाजी

Fri, 08 Dec 2023 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 08 Dec 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Pawan wins in 5000 meters race
चंपावत में खेल महाकुंभ के तहत फर्राटा दौड़ में प्रतिभाग करते प्रतिभागी। संवाद
चंपावत। गोरलचौड़ मैदान में चार दिवसीय खेल महाकुंभ जारी है। शुक्रवार को अंडर-19 बालक वर्ग की प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन

युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित खेल महाकुंभ के तहत 5000 हजार मीटर दौड़ में पवन सिंह रैंसवाल प्रथम, ललित सिंह द्वितीय और रमेश सिंह ने तृतीय रहे। 800 मोटर दौड़ में हर्षित उपाध्याय, मोहित सिंह, चंचल सिंह, 400 मीटर दौड़ में हर्षित, आकाश और विजय पहले तीन स्थानों पर रहे। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी हिमांशु कुमार ने बताया कि अंतिम दिन शनिवार को बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी। वहां सुरेश जोशी, प्रदीप बोहरा, मुकेश वर्मा, अमित वर्मा, किशोर पंगारिया, कविता राणा, निर्मला खाती, रीना राणा आदि थे। संवाद

800 मीटर दौड़ में संदीप और ज्योति दौड़े सबसे तेज

बेड़ीनाग/कनालीछीना (पिथौरागढ़)। महाविद्यालय बेड़ीनाग के खेल मैदान में चार दिनी खेल महाकुंभ के दूसरे दिन अंडर 17 आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लाॅक प्रमुख विनीता बाफिला, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भंडारी और थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में संदीप कुमार प्रथम व करन बोरा द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में ज्योति चंद और सपना सांगुड़ी ने क्रमश: पहला, दूसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर बालक वर्ग में सौरभ कुमार, बालिकाओं की 1500 मीटर दौड़ में नीतू, 400 मीटर दौड़ में चांदनी और राहुल ने बाजी मारी। खोखो में राई गढ़स्यारी की टीम ने बाजी मारी। बालकों की कबड्डी में कांडे प्रथम ने बाजी मारी। ऊंची कूद में राहुल भंडारी अव्वल रहे। बालिकाओं की वॉलीबाल में बेड़ीनाग ने बाजी मारी। वहां बीईओ भूपेंद्र कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपक मेहता, दीपक भट्ट, मनोहर खाती, प्रदीप महरा, गोविंद भंडारी, भरत मारकूना, प्रदीप पंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर कनालीछीना में ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ में दूसरे दिन कई प्रतियोगिताएं हुईं। बीडीओ जगदीश प्रसाद और प्रभारी थानाध्यक्ष प्रेम सिंह खोलिया ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 100 मीटर दौड़ में सुनीता लोहिया और गौरव कापड़ी ने बाजी मारी। वाॅलीबाल में पुखरोड़ा की टीम अव्वल रही। प्रतियोगिता संपन्न कराने में पीआरडी जवान और एनसीसी कैडेट ने सहयोग किया। वहां बीओ पीआरडी हेमा पांडेय, बलवंत भंडारी, प्रेम बल्लभ कापड़ी, कलावती बिष्ट, राजेंद्र सिंह दिगारी, राजेंद्र कुमार, नवीन, प्रकाश, राखी कुंवर, जगदीश चंद्र भट्ट, गणेश पांडेय, प्रकाश उपाध्याय, मनोज कुमार, सुरेंद्र वल्दिया, देवी दत्त उपाध्याय आदि थे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed