फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Patwari lekhpal recruitment paper leaked, anger erupted

Champawat News: पटवारी लेखपाल भर्ती का पेपर लीक होने पर फूटा व्यारियों का गुस्सा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Patwari lekhpal recruitment paper leaked, anger erupted
पटवारी और लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने पर लोहाघाट में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते व्या? - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। पटवारी लेखपाल भर्ती का पेपर लीक होने पर व्यापारियों ने सरकार के खिलाफ आक्रोश जताते हुए नारेबाजी की। आक्रोशित व्यापारियों ने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की। उन्होंने पेपर लीक करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए उनकी संपत्ति को जब्त करने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को एकता चौक बाजार में व्यापारियों ने पांच दिन पूर्व हुई पटवारी लेखपाल की लिखित परीक्षा का पेपर लीक होने पर सरकारी सिस्टम के खिलाफ गहरी नाराजगी जताई। व्यापारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सीएम के इस्तीफे की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि प्रदेश में लगातार घोटाले होते जा रहे हैं, जिससे युवाओं का भविष्य अंधकार में पड़ गया है। उन्होंने कहा कि भर्तियों में लगातार हो रहे घोटालों से मेहनतकश युवाओं को अपने भविष्य की चिंता सताने लगी है। कहा कि एक ओर जहां युवा सरकारी नौकरियां पाने के लिए दिन रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं, दूसरी ओर पेपर लीक कर उनकी मेहनत में पानी फेरा जा रहा है। कहा सरकार केवल मीडिया तक बयानबाजी करके वाहवाही लूटने की कोशिश कर रही है। धरातल में कोई कार्य नहीं हो रहे है। लगातार भर्तियों के पेपर लीक होने से उत्तराखंड की छवि भी धूमिल हो रही है। व्यापारियों ने देाषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर उनकी संपत्ति को जब्त करने की मांग उठाई। प्रदर्शन करने वाले व्यापारियों में शैलेंद्र राय, प्रकाश साह, दीपक देव, आशू वर्मा, मनन वर्मा, कमल महराना, सुखवीर सिंह, विनय राय, केशर सिद्दीकी, अनस सिद्दीकी, नवीन साह, महेश जोशी, मनीष वर्मा, जोगा गोरखा, संजय अधिकारी, सतीश गड़कोटी, सोनू वर्मा, नवीन जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed