फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Patrolling at the border of India Nepal security agencies

भारत नेपाल सुरक्षा एजेंसियों की सीमा पर पैट्रांलिंग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Patrolling at the border of India Nepal security agencies
बनबसा से लगी भारत नेपाल सीमा पर पैट्रोलिंग करते एसएसबी एवं एपीएफ जवान। - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। लॉकडाउन के चलते भारत नेपाल सीमा सील होने के बाद सोमवार को दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा के हालात जानने के लिए संयुक्त पेट्रोलिंग की। इस दौरान सीमा पर किसी तरह की अनैतिक गतिविधियां नहीं पाई गईं।
विज्ञापन

सोमवार को बनबसा स्थित एसएसबी 57 वीं वाहिनी की ई कंपनी एवं नेपाल की एपीएफ के जवानों ने भारत नेपाल सीमा पर संयुक्त पेेट्रोलिंग कर सीमा के हालातों पर जानकारी जुटाई। एसएसबी ई कंपनी के सहायक कमांडेंट दीवान सिंह कार्की ने बताया कि दोनों देशों के सुरक्षा बलों ने भारत नेपाल सीमा पर नेपाल के भुजेला गांव के निकट स्थित सीमा पिलर संख्या 805/ 8 ए से लेकर 806/ 6 सी तक संयुक्त पेट्रोलिंग की गई। बताया कि सीमा पर किसी तरह का नया अतिक्रमण नहीं मिला। सीमा के हालात लॉकडाउन से पूर्व की तरह के बताए गए। दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों को सीमा पर किसी तरह की संदिग्ध गतिविधियां एवं वन संपदा के साथ छेड़ छाड़ के संकेत नहीं मिले हैं। एसएसबी के जवानों के अलावा नेपाल एपीएफ के जवानों ने इंस्पेक्टर पदम भंडारी के नेतृत्व में संयुक्त पेट्रोलिंग में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed