फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Patients will get better facilities from Block Public Health Unit

Champawat News: ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट से मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा

Sat, 24 Feb 2024 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 24 Feb 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Patients will get better facilities from Block Public Health Unit
चंपावत। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए जिले के बाराकोट स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) की स्थापना कर दी गई है। 50 लाख की लागत से इसका निर्माण किया गया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित सीएचसी में जांच और इलाज की सुविधाएं बढ़ाने के लिए बीपीएचयू की स्थापना की गई है। पहले चरण में बाराकोट सीएचसी को चुना गया था। इसके बाद पाटी और लोहाघाट क्षेत्र में बीपीएचयू की स्थापना की जाएगी। इसके लिए कार्यवाही जारी है।
विज्ञापन

ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट में जांच, इलाज और टीकाकरण के साथ नियमित चलने वाले स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी होगी। इसके साथ ही बीमारियों के नियंत्रण और रोकथाम के उपायों की जानकारी मुहैया कराई जाएगी। इसमें अलग से स्टाफ तैनाती की व्यवस्था होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आज प्रधानमंत्री करेंगे शुभारंभ
चंपावत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) का उद्घाटन करेंगे। देश के विभिन्न राज्यों के अलग-अलग जिलों के ब्लॉकों के सीएचसी में बीपीएचयू की स्थापना की गई है। संवाद

कोट
बाराकोट स्वास्थ्य केंद्र परिसर में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) की स्थापना हो गई है। दूसरे चरण में पाटी और लोहाघाट ब्लॉक में भी ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट की स्थापना करने का काम किया जा रहा है। प्रत्येक बीपीएचयू के लिए 50 लाख की राशि से निर्माण के लिए दी जा रही है। प्रत्येक ब्लॉक में बीपीएचयू की स्थापना की जानी है। इसके लिए डीजी हेल्थ से उपकरण और अन्य सामान आएगा। - डॉ केके अग्रवाल, सीएमओ, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed