फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Patients and attendants were upset due to lack of specialist doctors

Champawat News: विशेषज्ञ डॉक्टर न होने से परेशान रहे मरीज और तीमारदार

Wed, 14 Jun 2023 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 14 Jun 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Patients and attendants were upset due to lack of specialist doctors
लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए संवाद की टीम ने अस्पताल में पड़ताल की। इस दौरान अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर के न मिलने से कई रोगी परेशान नजर आए।
विज्ञापन

अस्पताल में बुधवार को रिकॉर्ड अल्ट्रासाउंउ हुए। उपचार के लिए सुबह से ही रोगियों के आने का क्रम शुरू हो गया था। हाथ में चोट लगने के कारण पंचेश्वर क्षेत्र से आए लक्ष्मण राम को हड्डी रोग विशेषज्ञ न होने से निराश लौटना पड़ा। अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ न होने से बीमार बच्चों को लेकर आए दिगालीचौड़ की सुंदरी देवी, गुमदेश की सरिता देवी, बाराकोट के दन राम बच्चों के उपचार के लिए परेशान रहे। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सोनाली मल्होत्रा ने 70 गर्भवती और अन्य मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए। डॉ. ज्ञान प्रकाश ने बताया कि वर्तमान में मौसम में बदलाव के कारण खांसी, बुखार, जुकाम, गले में दर्द, पीलिया, टायफाइड के मरीज अधिक आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से उबला हुआ साफ पानी पीने, ताजा और शुद्ध भोजन करने की सलाह दी।
विज्ञापन

बाक्स
अस्पताल में इन विशेषज्ञ डॉक्टर की है कमी
बाल, स्त्री, हड्डी रोग विशेषज्ञ, फिजीशियन, सर्जन।
बाक्स
टाइम लाइन
9.00 बजे तक अस्पताल में 70 रोगियों ने उपचार के लिए पर्ची कटवाई थी।
9.30 बजे तक 32 मरीजों ने दवा काउंटर से दवाएं ली थी।
10.05 बजे तक 13 लोगों ने लैब में अपनी जांच कराई थी।
10.40 बजे तक अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर गर्भवती महिलाओं की भारी भीड़ लगी थी।
11.10 बजे तक डॉ. ज्ञान प्रकाश शर्मा मरीजों का उपचार कर रहे थे।
11.15 बजे तक तीन लोगों के एक्स रे हो चुके थे।
11.20 बजे तक अस्पताल में छह मरीज भर्ती थे जिनका उपचार चल रहा था।
11.25 बजे अस्पताल के हेल्प डेस्क में 19 लोगों ने बीपी, ऑक्सीजन लेवल चेक कराए थे।
11.30 बजे तक टीकाकरण केंद्र में 30 गर्भवती और बच्चों को टीके लगाए गए थे।
कोट
अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर के रिक्त पद भरने के लिए समय-समय पर उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जाता रहा है। विशेषज्ञ डॉक्टर के न होने से रोगियों के उपचार में दिक्कतें हो रही हैं। बुधवार को अस्पताल में तैनात 16 में से 15 डॉक्टर ने उपचार किया। एक चिकित्सक अवकाश में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. जुनैद कमर, चिकित्साधीक्षक, उप जिला अस्पताल, लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed