{"_id":"6766fead66fa14c19b088910","slug":"pati-police-station-building-nine-half-years-champawat-news-c-229-1-shld1026-117320-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पाटी थाने को साढ़े नौ साल बाद मिलेगा अपना भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पाटी थाने को साढ़े नौ साल बाद मिलेगा अपना भवन
Sat, 21 Dec 2024 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 21 Dec 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। पाटी थाने को 2025 में अपना नया प्रशासनिक भवन मिल जाएगा। पाटी के जौलामेल में भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य का शुरू हो गया है।
23 जून 2015 से थाना पाटी का विधिवत शुभारंभ करने के साथ सैनिक विश्राम गृह के भवन में संचालित किया जा रहा है। अपना प्रशासनिक भवन न होने से कर्मचारियों के साथ-साथ लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
मौजूदा समय में पाटी थाने के अंतर्गत 67 ग्राम पंचायत आती है। इसमें पाटी थाने के साथ ही देवीधुरा चौकी का संचालन किया जाता है। अब साढ़े नौ साल बाद पाटी थाने का प्रशासनिक भवन बनना शुरू हो गया है।
कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के द्वारा चार करोड़ 18 लाख की लागत से पाटी थाने का प्रशासनिक भवन बनाया जा रहा है। पाटी थानाध्यक्ष देवनाथ गोस्वामी ने बताया कि प्रशासनिक भवन के साथ ही महिला और पुरुष बैरक का निर्माण होगा। थाने को अपना नया भवन मिलने से प्रशासनिक कार्यों में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।