{"_id":"65fe9cd9d7cf74903c0bf195","slug":"passengers-have-to-wait-for-the-bus-champawat-news-c-229-1-shld1026-106559-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: यात्रियों को करना पड़ बस के लिए इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: यात्रियों को करना पड़ बस के लिए इंतजार
Sat, 23 Mar 2024 02:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 23 Mar 2024 02:41 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। होली पर्व शुरू होते ही यात्रियों को आवाजाही में मुश्किल होने लगी है। रोडवेज स्टेशन में घंटों इंतजार के बाद यात्रियों को बस मिली। कोई होली पर मैदानी क्षेत्र को जाने के लिए तो को कोई पिथौरागढ़ जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था।
शुक्रवार को रोडवेज स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ रही। यूपी, बिहार और पिथौरागढ़ के लिए जाने वाले लोग बस का इंतजार करते नजर आए। लोगों ने बताई कि वह होली पर्व के लिए अपने घर जो रहे हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें बस नहीं मिली। पिथौरागढ़ जाने वाले यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। कुछ लोग टैक्सी वाहन से पिथौरागढ़ रवाना हो गए। मैदानी क्षेत्र को जाने वाले यात्रियों को पिथौरागढ़ से आने वाली बसों ने बढ़ी राहत दी। वर्तमान में होली पर्व पर जिला मुख्यालय में काम करने वाले प्रवासी मजदूर और अन्य बड़ी संख्या में अपने घर को लौट रहे हैं, लेकिन उन्हें रोडवेज की बसों में सीट नहीं मिल रही है। अधिकांश बसों में सीटें पूरी तरह पैक हैं। रोडवेज के एजीएम नरेंद्र गौतम ने बताया कि बसों के कमी के कारण थोड़ी समस्याएं आ रही हैं। अगर जरूरत पड़ी तो अतिरिक्त बसों की संचालन किया जाएगा।