फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Passengers get upset due to late jam

देर तक लग रहे जाम से यात्री परेशान

Sat, 14 Apr 2018 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत। Updated Sat, 14 Apr 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
Passengers get upset due to late jam
ारहमासी सड़क निर्माण के दौरान धौन के समीप लगे जाम में फंसे वाहन। - फोटो : अमर उजाला
बारहमासी सड़क निर्माण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर तक जाम लग रहा है। जिस वजह से यात्रियों का परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड का दावा है कि निर्माण कार्य करा रही कंपनियों को निर्धारित समय तक आवाजाही रोकने के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन जमीनी स्तर पर उनके निर्देश हवाई साबित हो रहे हैं। मार्ग निर्धारित समय से अधिक समय तक जाम लग रहा है।
विज्ञापन

 
शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारहमासी सड़क निर्माण के दौरान कई बार जाम लगा। जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। यात्रियों का कहना है कि कई जगह जाम में फंसने से उनका समय बर्बाद हो रहा है। जगह-जगह पर लगने वाले जाम के चलते टनकपुर से चंपावत तक 75 किमी की दूरी तय करने में चार घंटे से अधिक समय लग रहा है। कई यात्रियों ने बताया कि कई जगहों पर तो एक एक घंटे तक जाम लग रहा है। धौन, अमोड़ी, स्वांला, सूखीढ़ांग आदि क्षेत्रों में यात्री काफी देर तक फंस रहे। यात्रियों का कहना था कि आवाजाही बाधित करने का समय तय किया गया है। बावजूद इसके नियमों की जम कर अनदेखी की जा रही है। जिससे उनका समय बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन


उधर राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता एलडी मथेला का कहना है एक बार में एक जगह अधिकतम आधा घंटे तक आवाजाही रोकने के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि नियमों की अनदेखी करने पर संबंधित कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed