{"_id":"65ca538e5f9ba8b7d30060f5","slug":"passengers-and-traders-troubled-due-to-lack-of-water-in-hand-pump-champawat-news-c-229-1-shld1010-105370-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: हैंडपंप में पानी नहीं आने से यात्री और व्यापारी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: हैंडपंप में पानी नहीं आने से यात्री और व्यापारी परेशान
Mon, 12 Feb 2024 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 12 Feb 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के शांत बाजार में सुलभ शौचालय के पास स्थित हैंडपंप के लंबे समय से खराब से यात्रियों और व्यापारियों को दिक्कतें हो रही हैं। व्यापारियों का कहना है कि हैंडपंप शोपीस बना है। इस संबंध में जल संस्थान के अधिकारियों को अवगत कराए जाने के बाद भी हैंडपंप की मरम्मत नहीं की जा रही है।
बताया कि बीते दस दिन से हैंडपंप ने काम करना बंद कर दिया है। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही हैंडपंप की मरम्मत नहीं की गई तो व्यापारी प्रदर्शन करेंगे। जल संस्थान के ईई विलाल युनूस का कहना है कि शांत बाजार में हैंडपंप खराब होने की जानकारी है। हैंडपंप मरम्मत के लिए चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा के लिए एक ही वाहन होने के कारण दिक्कतें आ रही है। एक दो दिन में हैंडपंप की मरम्मत कर दी जाएगी। संवाद