फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Parking in Boom

बूम पार्किंग हटने की आशंका से उचौलीगोठ के ग्रामीणों में गुस्सा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Parking in Boom
सडीएम हिमांशु कफलयि को ज्ञापन सौंपते उचौलीगोठ के ग्रामीण। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम के बूम पार्किंग स्थल की भूमि विवाद का मामला हाईकोर्ट पहुंचने के बाद पार्किंग स्थल हटने की आशंका से उचौलीगोठ के ग्रामीणों में गुस्सा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के शिष्टमंडल ने एसडीएम हिमांशु कफल्टिया से मुलाकात कर पार्किंग स्थल न हटाने की वकालत की। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेज कर वन विभाग ने पार्किंग स्थल की मंजूरी दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

बूम पार्किंग स्थल की भूमि को लेकर राजस्व और वन विभाग के बीच शुरू से विवाद चला आ रहा है, लेकिन इस बार मेला मजिस्ट्रेट की ओर से जारी की गई पार्किंग ठेके की निविदा पर वन विभाग के आपत्ति लगाने से फिर विवाद गर्मा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां तक कि बूम पार्किंग स्थल की भूमि को लेकर खटीमा निवासी अमित खोलिया की ओर से हाईकोर्ट में जनहित याचिका तक दायर की गई है, जिस पर हाईकोर्ट ने बूम पार्किंग पर रोक लगा सर्वे ऑफ इंडिया से पार्किंग स्थल की भूमि की सर्वे कराने के आदेश दिए हैं।
हाईकोर्ट के इस आदेश से मेला प्रशासन के सामने पार्किंग स्थल की समस्या पैदा हुई है। इधर बूम पार्किंग विवाद से उचौलीगोठ के ग्रामीणों में गुस्सा है। पार्किंग विवाद को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों का शिष्टमंडल से मिला।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2011-12 से बूम में निर्बाध रूप से पार्किंग चल रही है, लेकिन इस बार वन विभाग बेवजह भूमि विवाद बता रहा है। पार्किंग के कारण गांव के 30 परिवारों की आजीविका चल रही है।
यदि पार्किंग हटाई गई तो इन परिवारों के सामने आजीविका का संकट पैदा होगा। शिष्टमंडल में नित्यानंद भट्ट, पूर्णागिरि मंदिर समति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय, बची महर, विशन सिंह महर, जीत सिंह, पूजा भट्ट, केदार सिंह, आनंद सिंह, आन सिंह, प्रकाश सिंह आदि थे।

बोले, पार्किंग हटाई तो करेंगे आत्मदाह
एसडीएम से वार्ता में ग्रामीण नित्यानंद भट्ट और बची महर ने कहा कि यदि बूम पार्किंग उचौलीगोठ के ग्रामीणों की आजीविका का माध्यम बन गई है और यदि वहां से पार्किंग हटाई गई तो वे आत्मदाह तक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed