फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Parking and Shifting in Lohaghat

बरातघर में जाएगा नगर पंचायत कार्यालय, दफ्तर वाली जगह में कार पार्किंग का प्रस्ताव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Parking and Shifting in Lohaghat
लोहाघाट नगर पंचायत के इस कार्यालय में बनेगा शॉपिंग काम्पलैक्स और कार पार्किंग। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। मीना बाजार स्थित नगर पंचायत कार्यालय को बरातघर में स्थानांतरित किया जाएगा। इसके स्थान पर कार्यालय वाली जगह में बहुमंजिला कार पार्किंग बनाई जाएगी। इसके लिए नगर पंचायत बोर्ड ने बाकायदा मंजूरी के लिए एक प्रस्ताव शासन को भेजा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत का कार्यालय 1959 से मीनाबाजार चौराहे पर पुराने भवन में संचालित हो रहा है। चेयरमैन गोविंद वर्मा का कहना है कि लोगों की दिक्कतों को देखते हुए नगर पंचायत कार्यालय को बरातघर की निर्माणाधीन तीसरी मंजिल में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव बनाया है।
विज्ञापन

मौजूदा नगर पंचायत कार्यालय वाली जगह पर बहुमंजिला पार्किंग स्थल बनाया जाएगा। प्रस्तावित पार्किंग स्थल वाले भवन के भूतल पर शॉपिंग कांप्लेक्स बनाया जाएगा। प्रथम तल में कार पार्किंग बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रस्तावित पार्किंग स्थल में 120 कार-जीप पार्क हो सकेंगे। बोर्ड की बैठक में अनुमोदन के बाद इस प्रस्ताव को अब प्रदेश शासन को भेजा गया है। पार्किंग स्थल बनने से यातायात अव्यवस्था और जाम से निजात मिलेगी।
पार्किंग स्थल न होने से आम है जाम
लोहाघाट (चंपावत)। पार्किंग बनने से मीना बाजार सहित लोहाघाट के विभिन्न हिस्सों में पार्किंग की कोई पुख्ता व्यवस्था न होने से लोगों को परेशानी होती है। कार और अन्य वाहन भी नगर पंचायत चौक, स्टेशन रोड आदि जगहों पर आड़े-तिरछे खड़े रहते हैं। इस वजह से शहर में अक्सर जाम लगता है। इससे लोगों को परेशानी के साथ ही बेवजह परेशानी भी हो रही है।
लटके हैं दो प्रस्तावित पार्किंग स्थल
लोहाघाट (चंपावत)। पंचेश्वर तिराहे पर पूर्व में निर्माणाधीन पार्किंग स्थल विवाद के कारण नहीं बन सका है। वहीं पेट्रोल पंप के पास प्रस्तावित पार्किंग स्थल देवदार के पेड़ों का निस्तारण न होने के कारण नहीं बन सका है।

शॉपिंग कांप्लेक्स और कार पार्किंग बनने से लोगों को जाम से राहत मिलेगी। नगर पंचायत की आय में भी वृद्धि होगी। नगर पंचायत कार्यालय को बरातघर की तीसरी मंजिल पर बनाने का काम चल रहा है। बोर्ड बैठक में दोनों निर्माण कार्यों का प्रस्ताव पास कर स्वीकृति के लिए देहरादून भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
- कमल कुमार, ईओ, नगर पंचायत, लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed