फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Parents worried due to lack of science teacher in Manch GIC

Champawat News: मंच जीआईसी में विज्ञान शिक्षक नहीं होने से अभिभावक चिंतित

Sun, 19 Jan 2025 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 19 Jan 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Parents worried due to lack of science teacher in Manch GIC
मंच/चंपावत। सीमांत तल्लादेश के मंच जीआईसी में इस साल विज्ञान विषय शुरू होने की उम्मीद है। विज्ञान विषय नहीं होने से छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए दूसरे स्कूलों की दौड़ लगानी पड़ती है। मुख्यमंत्री ने सीमांत तल्लादेश में बेहतर शिक्षा के लिए जीआईसी मंच में विज्ञान विषय के संचालन की घोषणा की थी। घोषणा के करीब एक साल का समय बीत गया है, लेकिन विज्ञान के शिक्षक नहीं आए। जीआईसी मंच में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को कई किमी दूर विज्ञान की पढ़ाई के लिए दौड़ लगानी पड़ रही है। जीआईसी में 130 छात्र-छात्राएं हैं। विज्ञान विषय के संचालन नहीं होने के कारण उन्हें मजबूर होकर कला वर्ग की पढ़ाई करनी पड़ रही है। विज्ञान शिक्षक की नियुक्ति नहीं होने से अभिभावक चिंतित हैं। सीईओ एमएस बिष्ट ने कहा कि इस सत्र में संचालन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोट
सीमांत तल्ला देश के जीआईसी मंच में विज्ञान की पढ़ाई शुरू होनी चाहिए। इससे दूरस्थ गांव से आने वाले बच्चों को नजदीक में पढ़ाई करने मौका का मिलेगा। इससे बच्चों की रूचि भी विज्ञान विषय में बढ़ेगी। - चतुर सिंह बोहरा, अभिभावक, मंच।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री घोषणा के बाद भी बच्चों को विज्ञान की पढ़ाई करने के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ लगनी पड़ रही है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विज्ञान शिक्षक की नियुक्ति के लिए जल्द से जल्द कार्यवाही करनी चाहिए। - कृष्ण सिंह, अभिभावक, मंच।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed